खरेटा में हनुमान मेले में शोभायात्रा निकली: झांकियों का ग्रामीणों ने गुलाल-फूल उड़ाकर किया स्वागत – Dainik Bhaskar

हिंडौन सिटी में होली पर्व के साथ ही क्षेत्र में लोक परंपराओं के तहत मेलों का आयोजन शुरू हो गया है। इसी क्रम में गांव खरेटा में वीर बजरंग बली का मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर सजीव झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई, जिसका ग्रामीणों ने गुलाल और फू
शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल थी। इनमें बजरंग बली, राधा कृष्ण, सुदामा, ब्रह्मा, विष्णु और भारतीय सेना सहित कई आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
यह शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी। इसके बाद स्टैंड से होते हुए सिद्ध बाबा मंदिर और भूड़ा बारे बाब मंदिर तक पहुंची। मेले में युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मेले में कई प्रकार की दुकानें भी सजी थीं, जहां बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इस आयोजन के चलते गांव में दिनभर चहल-पहल बनी रही और उत्सव का माहौल रहा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News