खुद से तलाक लेने वाली एक्ट्रेस को साथी की तलाश, महादेव की ली शरण – AajTak

Feedback
एकता कपूर की महाभारत, देवों के देव… महादेव, पवित्र रिश्ता, दीया और बाती हम जैसे शोज का हिस्सा रहीं टीवी एक्ट्रेस  कनिष्का सोनी सालों पहले टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं.
 
Photo: Instagram @itskanishkasoni
38 साल की कनिष्का अचानक से शोबिज वर्ल्ड को अलविदा कह दूर विदेश में यानी लॉस एंजेलिस में जाकर बस गईं. यहां वो अपनी नई जिंदगी और करियर पर फोकस कर रही हैं. Photo:

Instagram @itskanishkasoni
कनिष्का वहां एक फार्मा कंपनी में मैनेजर के पद पर काम कर रही हैं. साथ ही साथ अपनी सिंगिंग टैलेंट को भी शो करती रहती हैं. वो कई बार विदेश की सड़कों पर परफॉर्म करती नजर आई हैं.  
 
Photo: Instagram @itskanishkasoni
कनिष्का सोनी 2022 में उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने खुद से शादी करने का ऐलान किया था. उन्होंने सिंदूर और मंगलसूत्र पहनकर ये संदेश दिया कि- खुश रहने के लिए किसी और की जरूरत नहीं होती.  
 
Photo: Instagram @itskanishkasoni
कनिष्का ने कहा था- मैं जानती हूं मैंने 2022 में मैंने खुद से शादी की थी. अब इस बात को 4 साल हो गए. अब मैं खुद से तलाक ले रही हूं. मैं कभी क्लब नहीं जाती, बिल्कुल सोशल नहीं हूं. घर पर रहती हूं. खुद के लिए खाना बनाना पसंद करती हूं. मुझे ये सब पसंद है.  
 
Photo: Instagram @itskanishkasoni
इसके बाद एक्ट्रेस एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश में जुट गईं. कुछ महीने पहले ही उन्होंने ये जाहिर किया और पति में होने वाली क्वालिटीज की एक लंबी चौड़ी लिस्ट बताई. उनका मानना है कि- जिंदगी में एक सही इंसान का साथ भी जरूरी होता है.  
Photo: Instagram @itskanishkasoni
अब कनिष्का की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है. वो भगवान शिव की भक्ति में पूरी तरह डूबी हुई नजर आ रही हैं. उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में आध्यात्म और शांति की झलक साफ दिखाई देती है. वो हर दिन पूजा करती हैं, भगवान को भोग लगाती हैं. और हर किसी को खुद को महादेव को समर्पित कर देने की सलाह देती हैं.  
 
Photo: Instagram @itskanishkasoni
कनिष्का अपने इंस्टा प्रोफाइल पर भी खुद को किर्तन्या कनिष्का बताती हैं. वो चाहती हैं उनका पति ऐसा हो जो उनका हाथ पकड़कर उनके साथ स्पिरिचुअलिटी राह पर चले और भगवान को खुद को समर्पित कर दे.  
 
Photo: Instagram @itskanishkasoni
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News