—विज्ञापन—
Arvind Kejriwal announced Old Age Pension Scheme: दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी साझा की है। लंबे समय से बुजुर्गों की रुकी हुई पेंशन को फिर से शुरू कर दिया गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने यह बड़ा ऐलान किया है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजधानी के बुजुर्गों को यह खुशखबरी सुनाई है।
मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बुजुर्गों की पेंशन काफी समय से रोक दी गई थी, जिसे हमने फिर से शुरू करवा दिया है। दिल्ली कैबिनेट ने भी इसे मंजूरी दे दी है। अब बुजुर्गों को पहले की तरह फिर से हर महीने निर्धारित धनराशि दी जाएगी। इस लिस्ट में कई अन्य बुजुर्गों का नाम भी जोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ें- DUSU Election Result: शुरुआती रुझानों में ABVP को झटका! NSUI आगे; पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज दिल्ली सरकार की तरफ से 80,000 वृद्धावस्था पेंशन खोली जा रही है। पिछले 9 साल में हमने सवा लाख पेंशन जोड़ी है। आज की तारीख में तकरीबन चाढ़े चार लाख बुजुर्गों को पेंशन मिल रही हैं। इसमें 80 हजार नाम और जोड़े जा रहे हैं। बुजुर्गों की पेंशन कई सालों से बंद थीं। पदयात्रा के दौरान ज्यादातर माताएं-बहनें पेंशन की बात करती थीं। अब दिल्ली सरकार ने इसे पास कर दिया है। पोर्टल खोला जा चुका है। पिछले 24 घंटे में 10,000 से ज्यादा एप्लीकेशन भी आ चुके हैं।
दिल्ली में बुज़ुर्गों की पेंशन हमने फिर से शुरू करा दी है। अब सब रूके हुए काम फिर से शुरू कराएँगे। https://t.co/eC6IyVBlQA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 25, 2024
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि डबल इंजन (बीजेपी शासित राज्य) की सरकार में 500-600 रुपए महीने पेंशन दी जाती है। मगर जहां सिंगल इंजन की सरकार है, वहां 2500 रुपए पेंशन मिलती है। तो डबल इंजन की सरकार चुनने में घाटा है। इसलिए आप सिंगल इंजन की सरकार के साथ ही बने रहें। मैं दिल्ली के बुजुर्गों को फिर से बधाई देना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें- 80-90 बार हारने वालों को बहस का हक नहीं… संसद सत्र के पहले दिन विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी
Written By
Sakshi Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in