—विज्ञापन—
Dune 3 Movie Update: कई सारे लोगों को साइंस और फिक्शन से जुड़ी फिल्में पसंद होती हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तब तो आप यह खबर सुनकर बड़े खुश होने वाले हैं. बता दें कि आपकी फेवरेट फिल्म Dune का तीसरा पार्ट जल्द ही आने वाला है. इसका फर्स्ट लुक आउट हो चुका है, जिसने फैंस की धड़कने और बढ़ा दी है. इसके खौफनाक लुक्स ने सभी को रोमांचित कर दिया है.
यह भी पढ़ें: सस्ते में देखें Dhurandhar 2! रणवीर सिंह की फिल्म की टिकट इन जगहों पर मिल रही सस्ती
Dune अपने तीसरे सीजन की तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसका फर्स्ट लुक बेहद खतरनाक नजर आ रहा है. इसमें टिमोथी चालमेट, पॉल एट्रिडीज का किरदार निभा रहे हैं. इस बार वे काफी डरावने रूप में नजर आने वाले हैं. उनकी आंखों में वो पुरानी चमक नहीं, बल्कि एक अजीब सा खौफ और ताकत नजर आ रही है.
Dune 3 सिनेमाघरों में 18 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. अभी जल्द ही फिल्म का ट्रेलर आने वाला है. बता दें कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है. यह डेनिस विलेन्यूव की ड्यून सीरीज की आखिरी फिल्म होगी. इसीलिए लोगों को इनका बेसब्री से इंतजार है.
यह भी पढ़ें: क्यों बदला सलमान खान की Battle Of Galwan का टाइटल? डायरेक्टर ने किया खुलासा
फिल्म Dune 3 के फर्स्ट लुक ने तहलका मचा दिया है, जिसमें रेगिस्तान की धूल, अजीब पोशाक और चेहरे पर छाई उदासी फिल्म के बारे में काफी कुछ बता रही है. डेनिस विलेन्यूव निर्देशक ने इसे और भी एपिक बनाने की कोशिश की है. पहले दो पार्ट्स ने दर्शकों को हैरान किया था, अब तीसरा पार्ट उससे भी आगे जाने वाला है.
अगर हम Dune के पहले और दूसरे भाग के बारे में बात करें तो फिल्म में पॉल ने अपनी किस्मत को बदलकर फ्रीमेन लोगों का नेता बन लिया था. अब तीसरी फिल्म फ्रैंक हर्बर्ट की किताब ‘ड्यून मेसिया’ पर आधारित है. इसमें पॉल की जीत के बाद की कहानी दिखाई जाएगी. वो अब एक मसीहा बन चुका है, लेकिन उसकी ताकत उसके लिए खतरा भी बन गई है. साजिशों में लिपटी ये फिल्म रोमांच पैदा करेगी. फिल्म में रोबर्ट पैटिंसन एक खलनायक के रोल में नजर आएंगे, जो कहानी को और रोमांचक बनाएगा. बता दें कि जेंडाया, फ्लोरेंस प्यू और अन्य कलाकार भी वापस लौट रहे हैं. पहले 2 भागों की तरह फिल्म का तीसरा भाग भी अजब-गजब सस्पेंस से भरा हुआ दिखाई दे रहा है.
यह भी पढ़ें: कौन थीं Navnindra Behl? जिनका 76 की उम्र में हुआ निधन; कंगना रनौत संग कर चुकी हैं काम

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in