गंजबासौदा में हनुमान प्रकटोत्सव पर निकला चल समारोह: अखाड़ों ने दिखाए करतब, सजीव झांकियां और भजन रहे आकर्षण;… – Dainik Bhaskar

गंजबासौदा में शनिवार शाम 7 बजे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने श्री हनुमान प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में चल समारोह निकाला। गांधी चौक स्थित राम जानकी मंदिर से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए देर रात रेलवे स्टेशन के समीप स्थित हनु
इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के जयघोष के साथ शामिल हुए।
सुसज्जित रथ पर विराजे हनुमान जी
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण एक सुसज्जित रथ पर जगमगाती भगवान हनुमान की झांकी रही। इसके साथ ही दो घोड़ा बग्घियों पर हनुमान जी की सजीव झांकियां सजाई गई थीं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। भजन मंडलियों के कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को धर्ममय बना दिया।
महाशक्ति अखाड़े ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
सदर बाजार और सावरकर चौक से गुजरते समय महाशक्ति अखाड़े के पहलवानों ने शस्त्र संचालन का प्रदर्शन किया। अखाड़े के सदस्यों ने चकरा, बनेठी, पटिया, ढाल-तलवार और मुग्दर घुमाने जैसे पारंपरिक करतब दिखाए, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन द्वारा चल समारोह के मार्ग पर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
नगर भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी।
देखें तस्वीरें…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News