हैदराबाद के मियापुर इलाके में हर शाम एक अनोखा नजारा देखने को मिलता है। बच्चों का एक समूह ओवरहेड वॉटर टैंक को कन्वर्ट करके बनाए गए क्लासरूम में इकट्ठा होता है। यह क्लासरूम सामान्य स्कूलों जैसा नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों खासकर वॉचमैन, घरेलू नौकरानियों और दिहाड़ी मजदूरों के बच्चों के लिए उम्मीद की किरण है। इस पहल के पीछे पी. श्रीनिवास हैं जिन्होंने अपनी अच्छी कॉर्पोरेट जॉब छोड़ दी और बच्चों को पढ़ाने में जुट गए।
श्रीनिवास के आज कई छात्र इंजीनियर और सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल बन चुके हैं, जो देश भर में अच्छी सैलरी कमा रहे हैं। श्रीनिवास पहले एक जर्मन कंपनी में काम करते थे। ऑफिस के बाद वे सरकारी स्कूल में वॉलंटियरिंग करते थे। वहां उन्होंने देखा कि कई बच्चे गरीबी, बिजली की कमी और घरेलू जिम्मेदारियों के कारण पढ़ाई नहीं कर पाते। एक बच्चे ने बताया कि वह शाम को चाय की गाड़ी साफ करके घर लौटता है और घर में बिजली न होने के कारण होमवर्क पूरा नहीं कर पाता। इस घटना ने श्रीनिवास को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने फैसला किया कि वे इन बच्चों की मदद करेंगे।
2003 में श्रीनिवास ने अपने पिता के नाम पर पोथुकुची सोमसुंदर सोशल वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की शुरुआत की। शुरू में वे घर से पढ़ाते थे, बाद में पुराने वॉटर टैंक को क्लासरूम में बदल दिया। ट्रस्ट ने अब तक 1500 से ज्यादा छात्रों को स्कूली शिक्षा और टेक्निकल ट्रेनिंग दी है। इसमें ट्यूशन फीस, किताबें, यूनिफॉर्म, ट्रांसपोर्ट और कोचिंग क्लासेस का खर्च शामिल है। लड़कियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है, उन्हें शाम की क्लास के बाद सुरक्षित घर पहुंचाया जाता है। कई पूर्व छात्र अब खुद वापस आकर नए बच्चों को पढ़ाते हैं।
इस पहल का सबसे बड़ा उदाहरण अकुला कल्याणी है, जिसके पिता वॉचमैन थे। आज वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और सालाना करीब 20 लाख रुपये कमाती हैं। यह पहल सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन बच्चों के सपनों को पंख दे रही है जिनके माता-पिता पूरे दिन दूसरों की सुरक्षा और सेवा में लगे रहते हैं। श्रीनिवास की मेहनत ने साबित कर दिया कि सही दिशा और समर्थन से कोई भी बच्चा अपनी मंजिल हासिल कर सकता है। आज उनका ट्रस्ट सिर्फ एक कोचिंग सेंटर नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बन गया है।
पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play