गर्मी का तांडव… 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा, दिल्ली में टेंपरेचर 40 डिग्री के करीब – AajTak

Feedback
देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. अप्रैल की शुरुआत जहां सुहानी रही, वहीं अब तेज गर्मी ने जोरदार वापसी कर ली है. मध्य और दक्षिण भारत में पारा तेजी से चढ़ रहा है और कई इलाकों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई गई है. वहीं उत्तर भारत भी अब भीषण गर्मी की चपेट में आ सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में फिलहाल तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच बना हुआ है, लेकिन 15 अप्रैल तक इसके 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने का अनुमान है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 0.8 डिग्री नीचे है. दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला और शाम 4:30 बजे के आसपास तेज हवाएं चलीं. खासतौर पर पालम इलाके में हवा की रफ्तार 37 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई. मौसम विभाग ने बताया कि तेज हवाओं का यह दौर अगले कुछ घंटों तक जारी रह सकता है.
तेजी से क्यों बढ़ रही है गर्मी?
गर्मी के इस अचानक बढ़ने के पीछे सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है. ये मौसम तंत्र आमतौर पर उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और ठंडी हवाएं लाते हैं, लेकिन अब इनके असर में कमी आ गई है. इसके चलते देश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ है, जिससे सूरज की सीधी किरणें जमीन को तेजी से गर्म कर रही हैं. बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री तक और बढ़ सकता है.
क्या होता है हीट डोम?
इस बढ़ती गर्मी के पीछे ‘हीट डोम’ प्रभाव भी जिम्मेदार है. यह एक ऐसी स्थिति होती है जिसमें उच्च दबाव का क्षेत्र गर्म हवा को जमीन के पास ही फंसा देता है. इससे तापमान लगातार बढ़ता रहता है और गर्मी ज्यादा महसूस होती है. इसके अलावा, उत्तर मध्य प्रदेश से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक ट्रफ भी इस गर्म और स्थिर मौसम को बढ़ावा दे रही है.
किन इलाकों में हीटवेव का खतरा?
सौराष्ट्र और कच्छ में आज और कल लू चलने की संभावना है. इसके बाद ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में भी हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है. वहीं आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रहेगा.
पूर्वोत्तर में बारिश का अलर्ट
जहां देश के अधिकांश हिस्से गर्मी से जूझ रहे हैं, वहीं पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है. आज सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान है, जो सप्ताहभर अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तक जारी रह सकती है.
किसानों और आम लोगों के लिए सलाह
मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है, ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है. ओडिशा में किसानों को सलाह दी गई है कि वे बोरो धान और मूंग जैसी फसलों के लिए हल्की सिंचाई करें ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे. वहीं छत्तीसगढ़ में गेहूं और चना की कटाई जल्द पूरी करने की सलाह दी गई है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News