गर्मी ने दिखाए तेवर, दिल्ली में 31.5 डिग्री पहुंचा पारा, होली पर 33 मडिग्री तक जाने के आसार – AajTak

Feedback
राजधानी दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है. न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार होली के दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. यदि पारा 33 डिग्री तक पहुंचता है तो यह इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन हो सकता है.
मार्च की शुरुआत में गर्मी ने दिखाए तेवर 
मौसम विभाग ने होली के लिए मुख्य रूप से साफ आसमान का पूर्वानुमान जताया है. दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी, जो कभी-कभी 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक झोंके मार सकती हैं.
स्टेशन के अनुसार सफदरजंग में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री, पालम में 29.4 डिग्री, लोधी रोड में 31.4 डिग्री, रिज में 31.5 डिग्री और आयानगर में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया. सभी जगह तापमान सामान्य से ऊपर रहा.
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 15.6 डिग्री, पालम में 13.8 डिग्री, लोधी रोड में 14.6 डिग्री, रिज में 17.3 डिग्री और आयानगर में 15.1 डिग्री दर्ज किया गया. आर्द्रता सुबह 74 प्रतिशत और शाम को 33 प्रतिशत रही.
होली पर 33 डिग्री तक जा सकता है तापमान
वायु गुणवत्ता की स्थिति भी चिंता बढ़ाने वाली रही. मंगलवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 216 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. एक दिन पहले यह ‘मध्यम’ श्रेणी में था. एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के अनुसार होली और 6 मार्च तक वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रहने की संभावना है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ माना जाता है. समीअर ऐप के अनुसार 24 स्टेशन ‘खराब’, 19 स्टेशन ‘मध्यम’ और दो स्टेशन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहे. पंजाबी बाग में सबसे खराब एक्यूआई 389 दर्ज किया गया.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News