गाजियाबाद के लोनी में कूड़ाघर हटाने की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। पुलिस और किसानों के बीच तीखी बहस के बाद पथराव शुरू हो गया। इसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कथित तौर पर लाठीचार्ज किया। इस बवाल में कुछ लोग घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने लाठीचार्ज से इनकार करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में उनके दो अधिकारी घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लोनी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में रविवार को दोपहर के वक्त एक कूड़ाघर को हटाने की मांग कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। किसानों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। इसके बाद देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया।
पुलिस ने पथराव रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह हंगामा तब शुरू हुआ जब लोगों ने धरना देने के लिए कूड़ा घर के मुख्य द्वार तोड़ दिए। इससे स्थिति बिगड़ गई और हिंसा में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। एक किसान मनोज कुमार ने दावा किया कि लगभग 60 लोगों के हाथों और सिर पर चोटें आई हैं। पूरी घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें प्रदर्शनकारी पुलिस कार्रवाई के कारण लगी चोटों को दिखाते नजर आ रहे हैं।
अपडेट जारी
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play