गाजियाबाद: जासूसी गैंग के तीन और PAK स्पाई गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे संवेदनशील – ABP News

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने जासूसी गैंग से जुड़े तीन और आरोपियों को रविवार (22 मार्च 2026) गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी पकड़े आरोपियों से पूछताछ के बाद हुई है, पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. जो बिहार और मथुरा के रहने वाले बताए गए हैं.
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग सैनिक ठिकाने, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, रेलवे स्टेशन आदि की रेकी करके उनके फोटो वीडियो जीपीएस लोकेशन पाकिस्तान भेजा करते थे. खास बात यह है कि दिल्ली की स्पेशल सेल ने 2025 में इसे इसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था.
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि थाना कौशांबी पुलिस ने 14 मार्च को सूचना मिलने पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल और राष्ट्र के खिलाफ काम कर रहे पांच पुरुष और एक महिला को पकड़ा था. उसी क्रम में आगे चलकर 20 मार्च को 9 आरोपी पकड़े थे जिसमें पांच नाबालिक थे. उन्हीं से पूछताछ के बाद अब बिहार के रहने वाले आठवीं पास नौशाद और मथुरा की रहने वाली पांचवी पास मीरा को एक नाबालिक आरोपी के साथ गिरफ्तार किया गया है. 
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह का संचालन सीमा पर पाकिस्तान से किया जा रहा था. इन्होंने बताया कि यह लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक साथ जुड़े थे यह अब तक महत्वपूर्ण सुरक्षा बलों के ठिकाने रेलवे स्टेशन आदि की रेकी कर के फोटो वीडियो और उनकी लोकेशन विदेशी नंबरों पर भेज चुके हैं. यह जानकारी भेजने के लिए प्ले स्टोर से एक ऐप इंस्टॉल करवाया गया था जिसकी ट्रेनिंग भी पाकिस्तान से दी गई थी.
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी महिला मीरा मुख्य रूप से असलहों की तस्करी में संलिप्त थी. यह लोग कम उम्र के लड़के जिन्हें तकनीकी ज्ञान जैसे मोबाइल मैकेनिक कंप्यूटर मैकेनिक सीसीटीवी ऑपरेटर थे और आर्थिक रूप से कमजोर थे उनको पैसे का लालच देकर जोड़ा जाता था. साथ ही या अलग-अलग सोशल मीडिया ग्रुपों से जुड़कर और अन्य लोगों को मीरा का मुख्य काम अन्य महिलाओं को जोड़ना था जिससे कोई शक ना हो. पुलिस ने उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, इस मामले में देश की विभिन्न जांच एजेंसी अभी जांच में जुटी है.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News