गाजियाबाद में 70 साल की बीमार को लात-घूंसों से पिटाई करते बेटे का CCTV वायरल, हिरासत में लिया गया – AajTak

Feedback
गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर 23 जागृति विहार मकान नंबर 22 में एक बेटे निशांत ठाकुर द्वारा अपनी ही बीमार मां को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है. दरअसल निशांत की बहन निशा अमेरिका में रहती है और इसी वजह से निशांत की हरकत को कैद करने के लिए उन्होंने अपनी बीमार मां के कमरे में सीसीटीवी लगवाया हुआ है. जब उन्होंने सीसीटीवी वीडियो मे देखा कि उनकी मां को किस प्रकार से निशांत के द्वारा पीटा जा रहा है तो उन्होंने इस वीडियो को सोसाइटी के लोगों को शेयर कर दिया.
पत्नी से तलाक का मामला चल रहा
निशांत राघव विवाहित है और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं. उसकी शादी लगभग 17 साल पहले ममता से हुई थी. नशे की लत और लगातार घरेलू कलह के कारण दोनों के रिश्ते बिगड़ गए, जिसके चलते करीब ढाई साल से उनका तलाक का मामला अदालत में विचाराधीन है. फिलहाल ममता उससे अलग जागृति विहार में रह रही है. वहीं निशांत करीब तीन महीने पहले नोएडा स्थित एक नशामुक्ति केंद्र से उपचार लेकर लौटा है.
पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस के अनुसार, आज थाना मधुबन बापूधाम क्षेत्र से एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक व्यक्ति वृद्ध महिला को पीट रहा है. जांच-पड़ताल में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि व्यक्ति का नाम निशांत ठाकुर है जिसकी उम्र 44 वर्ष है, वह अपनी माता जिनकी उम्र 70 वर्ष है के साथ मारपीट कर रहा था. उसे हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News