'गाली दो, पर सच यही है…', अश्विन का फूटा गुस्सा, चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन पर उठाए सवाल – AajTak

Feedback
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का खराब प्रदर्शन जारी है और वो लगातार दो मुकाबले गंवा चुकी है. पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 3 अप्रैल (शुक्रवार) को एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में मिली करारी हार के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपनी पुरानी टीम की हालत पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. अश्विन ने कहा कि सीएसके को इस तरह संघर्ष करते देखना ‘बेहद दर्दनाक’ है.
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि वह किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दे रहे, लेकिन टीम का गिरता स्तर साफ नजर आ रहा है. उन्होंने कहा, ‘कोई गलत मतलब ना निकाले. मैं किसी खिलाड़ी को दोष नहीं दे रहा हूं. लेकिन बाहर से देखने पर कई बार यह टीम काफी निराशाजनक लगती है. आप जानते हैं कि यह टीम पहले कैसी हुआ करती थी. आज जब मैंने स्टेडियम से, कमेंट्री बॉक्स से सीधे मैच देखा, तो मुझे यह बात साफ महसूस हुई.’
यह भी पढ़ें: चेपॉक में CSK का क‍िला दरक रहा, पंजाब ने ‘ऋतुराज सेना’ को पीटकर बनाए कई र‍िकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया भी प‍िछड़
रविचंद्रन अश्विन ने आगे कहा, ‘लोग मेरे बारे में कुछ भी कह सकते हैं, मुझे फर्क नहीं पड़ता. आप मुझे जज कर सकते हैं या जितना चाहें गाली दे सकते हैं, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरे लिए चेन्नई गर्व की बात है. आप क्या सोचते हैं, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता. लेकिन जब मैंने आज इस टीम को देखा, तो 15वें ओवर तक खिलाड़ियों के कंधे झुक चुके थे. यह देखना बहुत दर्दनाक था, सच में बहुत दर्दनाक.’
चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209/5 का मजबूत स्कोर खड़ा किया. आयुष म्हात्रे ने 73 रन की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम दुबे और सरफराज खान ने भी अहम योगदान दिया. हालांकि, गेंदबाज इस स्कोर को बचाने में नाकाम रहे और पंजाब किंग्स ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया.
टीम को धोनी की कमी खल रही: अश्विन
रविचंद्रन अश्विन ने टीम में लीडरशिप की कमी की ओर भी इशारा किया और माना कि महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी टीम पर भारी पड़ी. उन्होंने कहा, ‘धोनी अगर मैदान पर होते तो माहौल अलग होता. उनकी मौजूदगी ड्रेसिंग रूम का माहौल बदल देती है और युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलता है.’
यह भी पढ़ें: RCB ने तोड़ा IPL का नियम? 5 ‘विदेशी’ खिलाड़ियों पर व‍िराट कोहली हुए ट्रोल, देखें VIDEO
चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति इस सीजन में चिंताजनक बनी हुई है. टीम ने लगातार दो मैच गंवाए हैं, जिसके चलते उसका नेट रनरेट -2.562 हो चुका है. इतना ही नहीं, अपने घरेलू मैदान पर सीएसके को लगातार छठी हार झेलनी पड़ी है, जो उसके लिए बड़ा झटका है.
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सीएसके को अपनी पुरानी पहचान और कल्चर को वापस लाना होगा. उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि किसी टीम की पहचान खत्म हो जाए. सीएसके की एक अलग पहचान थी, वही वापस लानी होगी.’
अब सीएसके के सामने अगला मुकाबला (बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) और भी चुनौतीपूर्ण है, जहां उसे वापसी के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी, नहीं तो सीजन की शुरुआत में ही उसके लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News