गुजरात की छह अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मंगलवार को ईमेल मिलने के बाद इन न्यायालयों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में सुरक्षाकर्मियों ने परिसर को खाली कराया. मामले की जांच की जा रही है. इससे एक दिन पहले दो दर्जन से अधिक स्कूलों में भी बम की धमके वाले ईमेल मिले थे.
Trending Photos
Bomb Threat to District Courts in Gujrat: विमानों, स्कूलों के बाद देश के कई जिलों में न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. मंगलवार को अहमदाबाद और गांधीनगर की जिला अदालतों सहित गुजरात की छह अदालतों को ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली. इस धमकी के बाद सुरक्षाकर्मी हरकत में आए और सभी अदालत परिसरों को खाली कराया गया. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
दरअसल, धमकी भरे ईमेल का यह ताजा मामला अहमदाबाद के कम से कम दो दर्जन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिलने के ठीक एक दिन बाद सामने आया है. सोमवार को अहमदाबाद के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. हालांकि, बाद में यह फेक साबित हुई.
इन अदालतों को उड़ाने की कही गई बात
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल वडोदरा, वलसाड, राजकोट, अहमदाबाद और गांधीनगर की जिला अदालतों को निशाना बनाकर भेजे गए थे. धमकी भरे ईमेल अदालत के आधिकारिक पते पर भेजे गए थे. इस धमकी वाले ईमेल के बाद वरिष्ठ पुलिस अदिकारी वडोदरा जिला अदालत पहुंचे और कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया और सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई.
यह भी पढ़ें: कैब में अपना ही 4 साल का बच्चा भूल गए मां-बाप, घर पहुंचकर आई याद तो खिसक गई धरती, आगे जो हुआ हर पैरेंट को जानना चाहिए
कल मिली थी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
गौरतलब है कि सोमवार को अहमदाबाद में 25 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके तुरंत बाद एक्शन लेते हुए परिसर को खाली करा लिया गया. पूरे परिसर की तलाशी ली गई. बाद में ये धमकी फर्जी निकली. पूरे मामले में आगे की जांच की जा रही है. पिछले महीने, गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले भी अहमदाबाद के कई स्कूलों को इसी तरह के बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले थे.
यह भी पढ़ें: ‘स्क्रीन खराब, सीटें टूटी और घिसी हुई बेल्ट’, AIR India विमान की स्थिति पर फूटा कांग्रेस MP का गुस्सा; केंद्रीय मंत्री को लिखा खत
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजन…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.