गुजरात बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा शुरू, 15.27 लाख छात्र दे रहे हैं एग्जाम – AajTak

Feedback
 
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षण बोर्ड द्वारा आयोजित गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज, 26 फरवरी से शुरू हो गई हैं. ये परीक्षाएं 18 मार्च तक चलेंगी. इस साल राज्यभर में कुल 15.27 लाख छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जो पिछले साल की तुलना में करीब 97 हजार अधिक हैं. बढ़ती संख्या को देखते हुए बोर्ड ने राज्यभर में व्यापक तैयारियां की हैं.
10वीं कक्षा की परीक्षा में 9,07,175 छात्र शामिल 
बोर्ड के अनुसार, 10वीं कक्षा की परीक्षा में 9,07,175 छात्र शामिल हो रहे हैं. इसके लिए राज्य के 87 जोन में 1006 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम के 1,19,263 छात्र 156 केंद्रों पर परीक्षा देंगे, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम के 5,01,286 छात्र 539 केंद्रों पर परीक्षा में बैठेंगे. इसके अलावा दिव्यांग छात्रों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. इस साल 10वीं के 4,877 दिव्यांग छात्र, 12वीं कॉमर्स के 2,293 और 12वीं साइंस के 193 दिव्यांग छात्र परीक्षा दे रहे हैं.
परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी
बोर्ड ने परीक्षा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. सभी छात्रों को हॉल टिकट के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा. परीक्षा केंद्रों पर ‘पश्चाताप पेटी’ रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि यदि कोई छात्र गलती से प्रतिबंधित सामग्री लेकर आए तो वह उसे बाहर ही जमा कर सके. स्क्वॉड के सदस्यों को छोड़कर किसी भी कर्मचारी को मोबाइल फोन अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से रिकॉर्डिंग अनिवार्य की गई है.
आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह
बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें. परीक्षा के दौरान जूते-मोजे न पहनने की सलाह दी गई है. 10वीं के छात्रों को कैलकुलेटर ले जाने की अनुमति नहीं है, जबकि 12वीं के छात्र साधारण कैलकुलेटर साथ रख सकते हैं. मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी या किसी भी प्रकार के गैजेट्स परीक्षा केंद्र में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. राज्यभर में आज से शुरू हुई इन बोर्ड परीक्षाओं में लाखों छात्र पूरे उत्साह और तैयारी के साथ शामिल हो रहे हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News