गुजरात में दर्दनाक हादसा! मंदिर जा रहे लोगों को ट्रक ने कुचला… 7 की मौत – AajTak

Feedback
गुजरात के सुरेंद्रनगर ज़िले में सड़क किनारे चल रहे सात लोगों की तेज़ रफ़्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लखतर पुलिस इंस्पेक्टर योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम हाईवे पर रात करीब 1:30 बजे हुई, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी स्थित एक मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए एक जुलूस के रूप में पैदल जा रहा था.
ज़िले के लखतर तालुका में भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में लापरवाही से चलाए जा रहे एक ट्रक ने इन श्रद्धालुओं को कुचल दिया. उन्होंने बताया कि इस हादसे में छह तीर्थयात्रियों और सड़क किनारे खड़े एक डंपर के चालक की मौत हो गई. मृतकों में चार महिलाएं भी शामिल थीं.
यह भी पढ़ें: मथुरा नाव हादसा: तीसरे दिन रेस्क्यू ऑपरेशन में मिला एक और महिला का शव, मृतकों की संख्या 14 हुई
अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. उन्होंने कहा, “तीर्थयात्री पैदल चल रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. वे बहुचराजी स्थित एक मंदिर में पूजा करने के लिए पैदल निकले थे, तभी पीछे से पूरी रफ़्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी.”
अधिकारी ने आगे बताया कि ट्रक चालक मौके से फ़रार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं. एक्सीडेंट इतना गंभीर था कि मरने वालों के शव इधर-उधर बिखर गए. जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो लखतर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सड़क पर लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए लखतर अस्पताल भेजा.
इस एक्सीडेंट में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें 108 की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. 

(इनपुट- साजिदभाई बेलिम)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News