Gujarat News: गुजरात में वन विभाग की टीम ने एक अच्छी पहल की है. एक चूजे की रखवाली करने के लिए 50 जवान तैनात किए गए हैं. यह कोई आम चूजा नहीं है बल्कि एक दुर्लभ चूजा है.
Trending Photos
Gujarat News: बहुत सारे जीव-जंतु विलुप्त होते जा रहे हैं. इन्हें बचाने की पूरी कोशिश की जाती है इसके बावजूद भी ये नहीं बच पाते हैं. हालांकि, गुजरात के कच्छ में वन विभाग की टीम के द्वारा एक बेहतरीन पहल की गई है. यहां पर गोडावण के चूजे की सुरक्षा के लिए 50 जवान तैनात किए गए हैं. ये चूजा कोई आम नहीं है बल्कि बेहद दुर्लभ पक्षी ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ पक्षी का चूजा है. यह विलुप्त होने के कगार पर है, इसलिए इसकी सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.
तैनात किए गए 50 सुरक्षा जवान
लगभग 150 ग्राम वजन वाले इस चूजे पर वन विभाग की टीम के करीब 50 जवान तैनात किए गए हैं, जो भी जवान शिफ्ट में हैं वो लगातार गांधीनगर तक रियल-टाइम अपडेट पहुंचा रहे हैं. खतरे को कम करने के लिए, जंगली कुत्तों और मवेशियों को दूर रखा जा रहा है, अंदर की सड़कों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है और खराब फेंसिंग को पहले ठीक किया जा रहा है. जंगल की तरफ शिकारी न पहुंच पाएं, इसलिए आर्टिफिशियल पानी के गड्ढों के पानी को निकाल दिया गया है और इसे सूखा रखा गया है.
फॉरेस्ट अधिकारी हैं मौजूद
इसे लेकर अधिकारियों ने कहा कि हालांकि अंडे से चूजे का निकलना एक बड़ी बात है, लेकिन शुरुआती हफ्तों में चूजे का जिंदा रहना अभी भी एक चुनौती है. चूजा जिंदा रहे इसकी निगरानी वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के एक्सपर्ट कर रहे हैं और सीनियर फॉरेस्ट अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.
इलाके में जाने से लगी रोक
इसके अलावा इलाके में घूम रही इस मादा पक्षी को भी एक टैग से ट्रैक किया जा रहा है, ताकि किसी भी खतरे पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. स्थानीय गांववालों से भी कहा गया है कि वे इस इलाके में बेवजह जाने से बचें, साथ ही साथ लोगों को भी उस इलाके में जाने के लिए रोकें.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.