Feedback
गुजरात के राजकोट जिले के जेतपुर में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए हैं. चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर इतनी भयावह थी कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़े, जिससे सड़क के दोनों भी लंब जाम लग गया.
पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के जेतलसर जंक्शन रेलवे पुल पर सड़क हादसे की जानकारी मिली थी. मौके पर पहुंची टीम को पता चला कि एक तेज रफ्तार डिवाइडर से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दो हिस्सों में टूट गई. कार के दोनों हिस्से सड़क के विपरीत दिशाओं में जा गिरे, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया.
पुलिस ने बताया कि कार में तीन युवक और एक युवती सवार थी. हादसे में एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक कों की पहचान मुस्कान बगड़ा और अरुण के रूप में हुई है. जबकि घायलों की पहचान अमित परमार और जयदीप चौहान के रूप में हुई है. घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार सवार चारों लोग जूनागढ़ से जेतपुर की ओर आ रहे थे.
पुलिस ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और संभवतः ड्राइवर का नियंत्रण खोना माना जा रहा है. तालुका पुलिस थाने ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में कार की स्पीड, ब्रेक फेल होने की संभावना और अन्य तकनीकी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू