गुरुग्राम में तेज रफ्तार मर्सिडीज डिवाइडर से टकराकर पलटी, बाल-बाल बची जान – AajTak

Feedback
हरियाणा के गुरुग्राम में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसा ओल्ड रेलवे रोड पर स्थित प्रेम मंदिर के सामने सुबह करीब 6 बजे हुआ. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक को केवल मामूली चोटें आई हैं.
डिवाइडर से टकराकर पलटी मर्सिडीज
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, कार चला रहे व्यक्ति की पहचान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका निवासी राजेश गोदारा के रूप में हुई है. वह गुरुग्राम के एक गांव में अपनी बुआ से मुलाकात कर दिल्ली के भर्थल स्थित अपने घर लौट रहे थे. तभी ओल्ड रेलवे रोड पर प्रेम मंदिर के पास अचानक एक व्यक्ति सड़क पार करने के लिए उनकी गाड़ी के सामने आ गया.
राजेश गोदारा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति को बचाने के लिए अचानक गाड़ी मोड़ दी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लग्जरी कार पलट गई और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए. कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान्य कराया. स्थानीय लोगों ने चालक को कार से बाहर निकाला. गनीमत रही कि एयरबैग खुलने और समय रहते ब्रेक लगाने के कारण बड़ा हादसा टल गया.
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार सामने आई है. हालांकि चालक के बयान के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News