गेहूं खरीदी पर सियासी संग्राम! सागर से सीहोर तक कांग्रेस का प्रदर्शन, मैदान में उतरे पटवारी-सिंगार – Zee News

MP Gehu Kharidi 2026: मध्य प्रदेश में इन दिनों गेहूं खरीदी शुरू हो चुकी हैं. वहीं सीहोर-सागर में गेहूं खरीदी शुरू न होने के चलते किसानों ने प्रदर्शन किया है. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
Trending Photos
MP Farmer Protest News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में गेहूं खरीदी शुरू न होने से किसानों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं बुधवार को सैकड़ों किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, लेकिन तुलाई तक शुरू नहीं हुई. इससे नाराज किसानों ने सागर-बीना रोड पर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों तक यातायात प्रभावित रहा. इतना ही नहीं सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. वहीं मौके पर पुलिस और प्रशासन पहुंचे, लेकिन किसानों का गुस्सा शांत करना आसान नहीं था. वहीं किसानों का कहना है कि तय तारीख निकल गई, लेकिन खरीदी शुरू नहीं हुई.

मंडी के हालात देखकर किसानों की चिंता और बढ़ गई. खेतों से लाया गया गेहूं खुले में पड़ा है और बारिश या खराब मौसम का डर सता रहा है. किसानों का आरोप है, कि हम्मालों की हड़ताल और प्रशासन की लापरवाही के चलते पूरा सिस्टम ठप है. वहीं उन्होंने कहा कि अगर जल्द खरीदी शुरू नहीं हुई, तो फसल खराब होने से बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा. कई किसान रातभर मंडी में ही डटे रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

किसानों के बीच पटवारी
किसानों को प्रदर्शन के दौरान PCC चीफ जीतू पटवारी किसानों के बीच पहुंचे. बता दें कि जीतू पटवारी भोपाल जा रहे थे इस दौरान किसानों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया. पटवारी ने किसानों की बात सुनी और सीधे मंडी पहुंचकर हालात का जायजा लिया. उन्होंने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों को समय पर फसल बेचने का हक है. मौके से ही उन्होंने कलेक्टर से फोन पर बात कर तुरंत व्यवस्था सुधारने की मांग की.

Add Zee News as a Preferred Source

प्रदर्शन में उमंग सिंगार
वहीं सीहोर में भी किसानों के मुद्दे पर सियासत गरमा गई. यहां कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल हुए. कलेक्टर से मुलाकात न होने पर वे धरने पर बैठ गए. काफी देर इंतजार के बाद भी जब अधिकारी नहीं पहुंचे, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा. विरोध जताने के लिए उन्होंने अनोखा तरीका अपनाया, जिससे वहां का माहौल और गर्म हो गया.
प्रशासन ने दिया भरोसा
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान कई परेशानियों से जूझ रहा है. एक तरफ गेहूं खरीदी में देरी है, तो दूसरी ओर बिजली बिल और बैंक वसूली का दबाव बना हुआ है. उनकी मांग है कि MSP पर तुरंत खरीदी शुरू हो, समय पर भुगतान मिले और किसानों को राहत दी जाए. प्रशासन ने व्यवस्था जल्द दुरुस्त करने का भरोसा दिया है, लेकिन अब देखना होगा कि जमीन पर हालात कब सुधरते हैं.
मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें MP Breaking News in Hindi हर पल की जानकारी . मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार और जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News