गोमांस के शक में हिंदू संगठनों का बवाल; पुलिस के सामने पलटा ट्रक, जांच में निकला चिकन – zeenews.india.com

Hindu Groups Attack on Truck: ओडिशा के कटक से हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां हिंदूवादी संगठनों कानून व्यवस्था को दिनदहाड़े चुनौती देते हुए गोमांस की अफवाह पर एक ट्रक को घेर कर हमला कर दिया और ड्राइवर के साथ मारपीट की. हालांकि, बाद में पुलिस की जांच में गोमांस लदे होने की बात अफवाह निकली. घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 
 
Trending Photos
Odisha News: मुसलमानों के खिलाफ नफतर अब इतने चरम पर पहुंच चुकी है कि महज आरोप लगाकर दक्षिणपंथी या चरमपंथी संगठन उन पर जानलेवा हमला कर देते हैं. इस तरह की घटनाएं दक्षिणपंथी शासित राज्यों में बढ़ गई हैं. हालिया दिनों में ओडिशा में भी मुसलमानों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनना पड़ा है. आलम यह है कि गौरक्षा के नाम पर हिंदूवादी संगठन लगातार कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए नजर आते हैं. 
इसी तरह का नजारा ओडिशा के कटक शहर में देखने को मिला, जहां पुलिस की मौजूदगी में महज एक अफवाह पर कुछ ही मिनटों में हालात तनावपूर्ण हो गए. गौमांस के शक के आधार पर जुटी भीड़ ने एक ट्रक को निशाना बनाया, ड्राइवर के साथ मारपीट की और ट्रक को पलट दिया. बाद में सच्चाई सामने आने पर मामला और गंभीर हो गया. अब सबकी नजरें ओडिशा पुलिस और भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली मोहन चरण माझी सरकार पर टिकी हैं. 

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Raihan Shahid (@iamraihanshahid)

Add Zee News as a Preferred Source


A post shared by Raihan Shahid (@iamraihanshahid)

Add Zee News as a Preferred Source

मिली जानकारी के मुताबिक, कटक में एक ट्रक गुजर रहा था. इस ट्रक में फ्रोजन चिकन लदा हुआ था. इसी दौरान कुछ लोगों ने अफवाह फैला दी कि ट्रक में गाय का मांस ले जाया जा रहा है. देखते ही देखते यह बात फैल गई और किसी ने इसकी सूचना हिंदूवादी संगठनों को दे दी. इसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. 
यह भी पढ़ें: संभल में बुलडोजर एक्शन का फरमान, मुसलमानों ने खुद चलाया मस्जिद-मदरसे पर हथौड़ा
अफवाह के आधार पर हिंदूवादी संगठनों ने बिना सच्चाई जांचे ट्रक को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया. इस दौरान ट्रक ड्राइवर के साथ भी बदसलूकी की गई और उन्मादी भीड़ ने “जय श्रीराम” के नारे लगाते हुए पूरे ट्रक को पलट दिया गया. इससे ट्रक में लोड पैकेट बंद फ्रोजन चिकन बिखर गया. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 
वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदूवादी संगठन के लोग धार्मिक नारा लगाते हुए ट्रक को धक्का देकर पलट रहे हैं. मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन असहाय नजर आया, और उनके सामने ही कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए इस वारदात को अंजाम देते नजर आए. एक दूसरी वीडियो में मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सड़क पर बिखरे हुए पैकेट बंद चिकन मीट को इकट्ठा करते नजर आ रहे हैं, जबकि वहीं से चंद कदम की दूरी पर चरमपंथियों की भीड़ धार्मिक नारे लगाते हुए ट्रक को पलट रही है. 
पुलिस ने जांच के बाद बताया कि ट्रक में गौमांस नहीं बल्कि चिकन है. हालांकि, पुलिस ने ड्राइवर के साथ बदसलूकी करने और ट्रक को पलटने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की है, इसके बारे में नहीं बताया.  
यह भी पढ़ें: “UCC संविधान की मूल भावना के खिलाफ”, फिर क्यों थोप रही हैं बीजेपी सरकारें?
रैहान शाहिद का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले से हैं. वह पिछले पांच सालों से दिल्ली में सक्रिय रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. Zee न्यूज़ से पहले उन्होंने ABP न्यूज़ और दू…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News