गोवा में AAP को झटका, पूर्व प्रदेश अमित पालकर ने थामा कांग्रेस का हाथ – AajTak

Feedback
गोवा में आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमित पालकर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. पालकर को 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया था. वह हाल ही में आम आदमी पार्टी से अलग हो गए थे.
कांग्रेस के गोवा डेस्क प्रभारी माणिकराव ठाकरे, प्रदेश अध्यक्ष अमित पाटकर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यूरी अलेमाओ समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अमित पालकर पार्टी में शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं ने इसे पार्टी के लिए मजबूती देने वाला कदम बताया और कहा कि इससे गोवा में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी.
कांग्रेस में शामिल होने के बाद अमित पालकर ने कहा कि वह राज्य में जनहित और विकास के मुद्दों पर काम करना चाहते हैं. उन्होंने संकेत दिया कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में उन्हें लगा कि कांग्रेस के साथ मिलकर वह बेहतर तरीके से जनता की आवाज उठा सकते हैं. इस दौरान माणिकराव ठाकरे ने अपने संबोधन में बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उन विधायकों को कभी माफ नहीं करेगी, जो पार्टी के टिकट पर जीतकर बाद में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए.
Goa Congress is happy to welcome @AmitPalekar10 to Congress family. He has expressed his strongest commitment towards serving the party. AICC In-charge for Goa @Manikrao_INC, AICC Secretary for Goa @DrAnjaliTai , GPCC President @amitspatkar , LOP @Yurialemao9 , MLA @carlosgoa25pic.twitter.com/mKgWvAQOtW
यह भी पढ़ें: पार्टी-गाड़ी छोड़ मशहूर एक्टर ने गोवा-मुंबई में बनाया आलीशान घर, बिता रहे सुकून की जिंदगी
उन्होंने कहा कि यह जनता के जनादेश का अपमान है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है. ठाकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसी एक धर्म आधारित विचारधारा को नहीं मानती, बल्कि देश के संविधान में निहित धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांत पर चलती है. उन्होंने कहा, ‘संविधान हर नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है, लेकिन धर्म के नाम पर राजनीति करना और समाज को बांटना देशहित में नहीं है. कांग्रेस हमेशा ऐसे प्रयासों का विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी.’
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस तरह की राजनीति से देश का विकास संभव नहीं है. कांग्रेस का उद्देश्य सभी वर्गों को साथ लेकर चलना और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है. गोवा में अमित पालकर का कांग्रेस में शामिल होना आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इससे राज्य में विपक्षी राजनीति को मजबूती मिलने की उम्मीद है और आने वाले चुनावों में इसका असर देखने को मिल सकता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News