गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे सलमान खान, वीकेंड के वार पर किया ऐलान – Hindustan

बिग बॉस 19 शनिवार का वीकेंड का वार गौरव खन्ना के लिए बहुत खास रहा।सलमान खान ने सभी घरवालों के सामने कहा कि वो गौरव खन्ना के साथ काम करेंगे। पहले सलमान खान ने सभी घरवालों से गौरव खन्ना के गेम को लेकर सवाल किया। घरवालों ने अपनी-अपनी राय दी। प्रणित ने कहा कि गौरव खन्ना बैकफुट पर खेलते हैं। वहीं, तान्या ने कहा कि गौरव खन्ना की दोहरी पर्सनालिटी है। फरहाना ने कहा कि गौरव खन्ना सबके साथ बनाकर रखते हैं।
घरवालों की बातें सुनकर सलमान खान ने कहा कि हमने देखा है कि अगर उन्हें किसी से बातें करनी हैं तो कहेंगे कि मैं डायरेक्टली भी बोलूंगा, लेकिन तेरा भी कनेक्शन अच्छा है तो तू भी समझा दे देना।
इसके बाद सलमान खान ने कहा कि वो लोगों को जो बातें पहुंचाते हैं, वो सही होती हैं या गलत? इसपर घरवालों ने कहा कि ज्यादातर वक्त वो सही होती हैं। इसके बाद सलमान खान कहते हैं, चलो ये अच्छा है क्योंकि इतने लंबे वक्त के लिए, मुझे नहीं लगता कोई भी अपनी रियल पर्सनालिटी छिपा सकता है।
इसके बाद सलमान से पूछा कि वो कितने सालों से शादीशुदा हैं। गौरव जवाब में कहते हैं 9 साल। फिर सलमान पूछते हैं कि 9 साल में पहली बार है जब वो इतने वक्त के लिए अपनी पत्नी से अलग रहे हैं? गौरव हां में जवाब देते हैं।
सलमान ने कहा कि जब आप सबके झगड़े चल रहे होते हैं तब गौरव कहीं और बैठकर कमेंट्री कर रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि गौरव घर के मुद्दों में नहीं घुसते हैं। इसके बाद सलमान ने घरवालों को ये भी बताया कि वो फरहाना को टिकट टु फिनाले टास्क में इसलिए सपोर्ट कर रहे थे ताकि अमाल वो न जीत पाएं। सलमान ने कहा कि गौरव अपना कम्पटीशन कम कर रहे थे।
सलमान ने आगे कहा कि ये उनका गेम है और ये लास्ट हफ्ता है। अभी तक उनका यही गेम रहा है। उन्होंने कोई पैनिक करके आगे आने की कोशिश नहीं की। कोई झगड़े करने की कोशिश नहीं की। जहां से बैठे हैं, वहीं से ऑब्जर्व करते हैं और उसके बाद आकर लोगों को डायरेक्टली बोलते हैं, क्योंकि लड़ाई के वक्त घर में कोई किसी की सुनता नहीं है।
सलमान ने कहा कि गौरव ने घर में जो स्ट्रैटजी अपनाई है वो बहुत रिस्की स्ट्रैटिजी है, लेकिन ये पहले दिन से अबतक इनकी मुंह से कोई ऐसी बात नहीं निकली जो बहुत खराब हो। सलमान ने कहा, “बिग बॉस जैसे शो के लिए गौरव की पर्सनालिटी शो के लिए , मेकर्स के लिए और मेरे लिए और उनके लिए डिसएडवांटेज है, लेकिन इन्होंने यही गेम शुरुआत से खेला है। सलामन ने कहा कि पता नहीं इस हफ्ते गौरव क्या करेंगे, लेकिन अभी तक के ये इन्होंने सेम बनाए रखा है। अगर ये इनकी पर्सनालिटी है तो मैं दाद देना चाहूंगा, और अगर ये गेम है तो मैं सलाम करता हूं। क्योंकि ये बहुत मुश्किल है दिमाग और दिल का काबू में रखना. धैर्य बनाए रखना। इस आदमी को जब घर से बाहर मिलेगा…पता नहीं कि ये जीतेगा नहीं जीतेगा। इसके बाद इसे शोज मिलेंगे, नहीं मिलेंगे क्योंकि कुछ नहीं करता है, बैठे रहता है…तो इसको डांस या एक्शन कैसे दे दं, लेकिन इस आदमी की पर्सनालिटी की तारीफ जरूर होगी। और सबसे बढ़कर, इनकी पत्नी और इनके माता-पिता और दोस्त इनका सम्मान करेंगे।”
सलमान ने आगे कहा कि इनके साथ काम करके लोग खुश रहेंगे। इसी बात में सलमान ने कहा कि वो भी बहुत जल्दगौरव खन्ना के साथ काम करेंगे। सलमान खान के जाने के बाद गौरव खन्ना ने कहा कि ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है, उनकी आंखों में आंसू आ गए।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News