अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब एक देश की पूरी आबादी को ही खरीदने की योजना बना रहे हैं। यह देश है ग्रीनलैंड। बीते कुछ दिनों से ग्रीनलैंड के पीछे पड़े ट्रंप ने कई बार दोहराया है कि ग्रीनलैंड सुरक्षा के लिहाज से अमेरिका के लिए बेहद अहम है और अमेरिका को हर हाल में इस देश की जरूरत है। अब अपनी इस जरूरत को पूरा करने के लिए अमेरिका ने ग्रीनलैंड के 57 हजार नागरिकों की कीमत तय कर दी है।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमेरिकी अधिकारियों ने ग्रीन लैंड के लोगों को एकमुश्त राशि भेजने पर चर्चा की है ताकि उन्हें डेनमार्क से अलग होने और अमेरिका में शामिल होने के लिए मनाया जा सके। जानकारी के मुताबिक वाइट हाउस के सहयोगियों और अमेरिकी अधिकारियों ने प्रति व्यक्ति 10,000 डॉलर से 1,00,000 डॉलर तक की रकम पर चर्चा की है, यानी अमेरिका इसके लिए कुल 6 बिलियन डॉलर तक खर्च कर सकता है।
इससे पहले अमेरिकी अधिकारियों ने कई मौकों पर यह कहा है कि ग्रीनलैंड को अमेरिका से मिलाने के लिए कोई भी रास्ता अपनाया जा सकता है और जरूरत पड़ी तो सेना का प्रयोग भी किया जाएगा। एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान, प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने भी इस तरफ इशारा किया था कि ट्रंप और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सहयोगी देख रहे हैं कि संभावित खरीद कैसी दिखेगी।
इस बीच कई यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड के खिलाफ किसी भी कार्रवाई को लेकर अमेरिका को सख्त चेतावनी दी है। एक संयुक्त बयान जारी कर इन देशों ने अमेरिका को चेतावनी दी है। इस बयान को फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, स्पेन, स्टार्मर और डेनमार्क ने मिलकर जारी किया है। बयान में कहा गया है, “ग्रीनलैंड यहां के लोगों का है और इसका फैसला सिर्फ यहां के लोग करेंगे।” वहीं डेनमार्क ने यह तक कह दिया है कि ग्रीनलैंड की संप्रभुता पर कोई भी हमला हुआ तो नाटो खत्म हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play