By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
T20 World Cup 2026 Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अभी तक काफी दमदार रहा है. वह लगातार 4 जीत के साथ सुपर-8 में पहुंची है, जहां वह ग्रुप-1 का हिस्सा है. लेकिन सुपर-8 राउंड की शुरुआत से पहले टीम इंडिया ग्रुप 1 काफी चर्चा में है, इसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ भी कहा जा रहा है. इस ग्रुप में भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीमें शामिल हैं. ये सभी टीमें भी लगातार अच्छा खेल दिखा रही हैं.
ग्रुप 1 में ये चारों टीमें ग्रुप स्टेज में बिना कोई मैच हारे सुपर-8 में पहुंची हैं. भारत ने ग्रुप A में पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स और नामीबिया को हराकर टॉप पर जगह बनाई. साउथ अफ्रीका ने ग्रुप D में सभी मैच जीते. वेस्टइंडीज ने भी ग्रुप C में लगातार 4 जीत दर्ज की. वहीं, जिम्बाब्वे की टीम ग्रुप B में तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ अजेय रही. इन टीमों के अजेय रिकॉर्ड ने इस ग्रुप को सबसे मुश्किल बना दिया है. बता दें, जब सभी मजूबत टीमें एक ही ग्रुप में शामिल हो जाए तो उसे ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जाता है.
हर टीम सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अपना अजेय सफर जारी रखना चाहेगी. लेकिन भारत के लिए यह सफर आसान नहीं होगा. साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे सभी मजबूत फॉर्म में हैं. वहीं, टीम इंडिया को तो श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए इतिहास भी बदलना पड़ेगा. दरअसल, भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है. दोनों टीमों का दो बार आमना-सामना हुआ है और दोनों बार भारतीय टीम को हार मिली है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह और भी ज्यादा मुश्किल हो गई है.
22 फरवरी: भारत बनाम साउथ अफ्रीका 23 फरवरी: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज 26 फरवरी: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका 26 फरवरी: भारत बनाम जिम्बाब्वे 1 मार्च: जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका 1 मार्च: भारत बनाम वेस्टइंडीज
सुपर-8 राउंड के ग्रुप-2 में इंग्लैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं. इन चारों टीमों को ग्रुप स्टेज के 1-1 मैच में हार का सामना करना पड़ा था. बता दें, सुपर-8 राउंड में सभी टीमें अपने ग्रुप की बाकी टीमों से एक-एक मैच खेलेंगी. इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें