—विज्ञापन—
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक ऐसा मामला सामने आया है जिनको जानकार हर युवती लिव इन रिलेशन में रहने से पहले दस बार सोचेगी। हुआ यूं कि ईकोटेक 3 कोतवाली एरिया की विक्ट्री वर्ल्ड सोसायटी में प्रतीक सिंह अपने प्रेमिका के साथ लिव इन रिलेशन में रहता था। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसके बाद प्रेमी ने ऐसा कदम उठा दिया कि मामले में पुलिस को हस्ताक्षेप करना पड़ा।
प्रतीक की प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह सोसायटी के फ्लैट में प्रतीक के साथ तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रही थी। तीन दिन पहले प्रतीक शराब के नशे में धुत होकर फ्लैट पर पहुंचा। उसने प्रेमिका के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रेमी से मार खाने के बाद युवती थाने पर पहुंच गई। जैसे ही यह बात प्रतीक को पता लगी वह फ्लैट में ताला लगाकर सारा सामान लेकर फरार हो गया। उसके बाद से युवती होटल में रहने को मजबूर है।
युवती जब वापस फ्लैट पर पहुंची और ताला लगा हुआ देखा तो उसने प्रतीक को फोन किया। जिस पर युवती को पता चला कि उसके प्रेमी प्रतीक ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है। परेशान होकर युवती वापस पुलिस के पास पहुंची और मामले में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी प्रतीक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई होगी। युवक-युवती के बीच लिव इन रिलेशन में रहने के बाद विवाद के मामले में लगातार बढ़ रहे है। कुछ दिन पहले भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिव इन पार्टनर ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया था।
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in