Feedback
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क पर चलती कार में आग लग गई. ड्राइवर ने कार का दरवाजा खोलना चाहा, तो नहीं खुला. मगर सौभाग्य से दरवाजा का कांच खुल गया और उसने उसी छोटी सी जगह से बाहर जंप लगा कर अपनी जान बचाई. इस बीच ड्राइवर के शर्ट और पैंट में आग लग गई. कपड़ों की आग बुझाकर उसने अपनी जान बचाई, जबकि कार जलकर राख हो गई. अब इस घटना से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है.
यह वाकया मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र का है. उदयपुर निवासी कर्ण कुमार साहू अपनी कार से बिलासपुर जा रहे थे. सोमवार की शाम लगभग 5 बजे नेशनल हाईवे 130 पर नवापारा (कापा) गांव के पास कार में एकाएकआग लग गई. कार में कर्ण कुमार साहू अकेला था. उसने कार का दरवाजा नहीं खुलने पर सूझबूझ का परिचय देते हुए खिड़की का कांच खोलकर कार से बाहर जंप लगाकर अपनी जान बचा ली. इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकराकर रुक गई और जलकर राख हो गई.
घटना को देख कर राहगीर मौके पर रुक गये. उन्होंने डायल 112 को मोबाइल पर घटना की सूचना दी. मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी मनकू राम मरकाम ने बताया कि मामूली रूप से घायल कर्णकुमार साहू को पोड़ी उपरोड़ा स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट से कार में आग लगना पाया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू