'चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे', बच्चियों से रेप पर तेजस्वी यादव भड़के, बोले- बयान बहादुर जवाब दें? – AajTak

Feedback
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया और सदन के बाहर उन घटनाओं का जिक्र किया है जिन्होंने हाल के दिनों में बिहार की रूह कंपा दी है.
तेजस्वी यादव ने प्रदेश के जिलों में महिलाओं और बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी का हवाला देते हुए सरकार से जवाब मांगा है. 
सहरसा:- 1.5 साल की मासूम से दुष्कर्म और अमानवीय दरिंदगी (प्राइवेट पार्ट में रॉड डालना).
किशनगंज: 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म.
दरभंगा: मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या।
पटना: महिला से दुष्कर्म का प्रयास; बचाने आए पति के साथ मारपीट.
सारण: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म.
भागलपुर: दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय के लिए भटकता पीड़ित परिवार.
लखीसराय: 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना.
भोजपुर: उत्तर प्रदेश की डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म.
शेखपुरा: स्कूल जाती 8 साल की बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म.
बिहटा (पटना): 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत.
नवादा: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या और युवती से दरिंदगी के मामले.
मुंगेर: तारापुर में मासूम के साथ दुष्कर्म.
बेगूसराय: किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात.
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि यह कैसा ‘रामराज्य’ है जहाँ तंत्र और अपराधी एक ही पाले में खड़े दिखते हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है.
तेजस्वी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव के समय बिहार आकर केवल भाषण देंगे, लेकिन इन मासूमों की चीखें उन्हें सुनाई नहीं देतीं.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह केवल अपराध नहीं, बल्कि सिस्टम द्वारा की गई हत्याएं हैं जहाँ न्याय के लिए माताओं को सड़कों पर भटकना पड़ रहा है.
इन आंकड़ों के बाद बिहार विधानसभा में भारी हंगामा देखने को मिल रहा है. विपक्ष ने इन मुद्दों पर काम रोको प्रस्ताव तक लाने की चेतावनी दी है. सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि पुलिस हर मामले में त्वरित कार्रवाई कर रही है और सहरसा जैसे मामलों में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News