जबलपुर में दुर्गा पंडाल में जा घुसी बेकाबू बस, 20 से ज्यादा जख्मी; 6 की हालत नाजुक – Hindustan

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में मंगलवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार बस बेकाबू होकर सड़क किनारे बने दुर्गा पंडाल में जा घुसी। इसके बाद पंडाल में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही सिहोरा पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सभी को सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से 6 की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि बस (एमपी 49 पी 0251) कटनी से जबलपुर जा रही थी। गौरी तिराहे के पास पहुंचते ही ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सिहोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

बस सीधे पंडाल में जाकर घुस गई। घटना की जानकारी लगते ही सिहोरा एमएलए संतोष बरकड़े घटनास्थल पर पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों के इलाज की व्यवस्था के लिए डीन को निर्देश दिए गए हैं।

बस में यात्री नहीं थे। वह खाली थी। हादसे के वक्त श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। बस उन्हें रौंदते हुए चलती चली गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसपी और कलेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे। कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि ब्रेक में गड़बड़ी की चलते बस बेकाबू हुई।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News