जब दुनिया की पहली कमर्शियल टेलीग्राफ लाइन शुरू हुई, भेजा गया था ये मैसेज – AajTak

Feedback
24 मई, 1844 को दुनिया की पहली कमर्शियल टेलीग्राफ लाइन की शुरुआत हुई थी.  अमेरिकी आविष्कारक सैमुअल एफबी मोर्स ने अमेरिकी कैपिटल से मैरीलैंड के बाल्टीमोर स्थित एक रेलवे स्टेशन पर अल्फ्रेड वेल को एक टेलीग्राम संदेश भेजा. जिसे वेल ने कुछ ही क्षणों बाद कैपिटल को वापस टेलीग्राम कर दिया. इस तरह मोर्स ने  विश्व की पहली वाणिज्यिक टेलीग्राफ लाइन तैयार की थी.  
इस पहली टेलीग्राफ लाइन से भेजा गया संदेश था—ईश्वर ने क्या किया है? यह प्रश्न बाइबिल से लिया गया था और पेटेंट आयुक्त की बेटी एनी एलवर्थ ने मोर्स को सजेस्ट किया था. इस संदेश का अल्फ्रेड वेल ने तुरंत टेलीग्राम से जवाब भेजा.   
एक कुशल चित्रकार मोर्स को 1832 में एक फ्रांसीसी आविष्कारक के इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के विचार के बारे में पता चला. फिर उन्होंने अगले 12 साल एक कारगर टेलीग्राफ उपकरण को विकसित करने में बिताए. इस दौरान, उन्होंने मोर्स कोड की रचना की, जो टेलीग्राफ संदेशों में भाषा को दर्शाने वाले संकेतों का एक समूह था, और कांग्रेस को वाशिंगटन से बाल्टीमोर तक टेलीग्राफ लाइन के लिए वित्तपोषण करने के लिए राजी किया.
 24 मई, 1844 को, उन्होंने विश्व की पहली वाणिज्यिक टेलीग्राफ लाइन का उद्घाटन किया और एक ऐसा संदेश दिया जो अमेरिकी जीवन पर इस आविष्कार के भविष्य के प्रभावों को देखते हुए बिल्कुल उपयुक्त था.
पहली टेलीग्राफ लाइन खुलने के महज एक दशक बाद, 20,000 मील से अधिक टेलीग्राफ केबल पूरे देश में बिछ गई थी. इससे संभव हुई तीव्र संचार व्यवस्था ने अमेरिकी विस्तार में बहुत मदद की, रेल यात्रा को सुरक्षित बनाया और बढ़ते हुए संयुक्त राज्य अमेरिका की विशाल दूरियों में होने वाले व्यापार को बढ़ावा दिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News