जम्मू-कश्मीर ने जीता Ranji Trophy 2025-26 का खिताब, कर्नाटक को हराकर खत्म किया सालों का सूखा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Ranji Trophy 2025-26: जम्मू-कश्मीर ने सालों का सूखा खत्म कर दिया है. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल में कर्नाटक को पछाड़ते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. हुबली में हुए इस मैच में जम्मू-कश्मीर का दबदबा रहा और उन्होंने बल्ले से धमाल मचाया. मैच ड्रॉ रहा लेकिन जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली थी. इसी के साथ उन्हें विजेता घोषित कर दिया गया. जम्मू-कश्मीर के लिए ये ऐतिहासिक मैच रहा है. 66 साल में पहली बार इस टीम ने रणजी ट्रॉफी जीती है.
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी की. उन्होंने पहली पारी में 584 रन बनाए. शुभम पुंडीर ने 121 रन की शानदार पारी खेली. यावर हसन (88 रन), कप्तान पारस डोगरा (70 रन), अबुल समद (61 रन), कन्हैया वधावन (70 रन) और साहिल लोत्रा (72 रन) ने भी अपना योगदान दिया. जम्मू-कश्मीर ने बड़ी बढ़त बना ली थी. कर्नाटक की टीम शायद दबाव झेल नहीं पाई और 293 रन पर ऑलआउट हो गई.
मयंक अग्रवाल ने 160 रन की बेहतरीन पारी खेली लेकिन उन्हें किसी अन्य प्लेयर का साथ नहीं मिला. जम्मू-कश्मीर के पास पहली पारी में बढ़त थी और नियमों के अनुसार फाइनल में अगर मैच ड्रॉ होता है, तो जिस टीम के पास पहली पारी में बढ़त होती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है. जम्मू-कश्मीर ने दूसरी पारी में 4 विकेट खोकर 342 रन बनाते हुए डिक्लेयर कर दिया. मैच ड्रॉ रहा और जम्मू-कश्मीर ने इसी के साथ ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.
ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप में भारत से संभावित फाइनल के पहले पाक दिग्गज शाहिद अफरीदी का वीडियो वायरल, 2012 में ‘जान के पड़े थे लाले!’
आकिब नबी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. इस तूफानी तेज गेंदबाज ने 10 मैचों में 12.56 की शानदार औसत से गेंदबाजी करते हुए 60 विकेट अपने नाम किए. वो रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे अधिक विकेट झटकने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में 7 बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया. जम्मू-कश्मीर की जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब सौंपा गया.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले एमएस धोनी की बढ़ी टेंशन! सरकार से मिला नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

🚨 JAMMU & KASHMIR WON THEIR MAIDEN RANJI TROPHY TITLE. 🚨 pic.twitter.com/Z6EG17YcO1
ये भी पढ़ें:- T20 वर्ल्ड कप में भारत से संभावित फाइनल के पहले पाक दिग्गज शाहिद अफरीदी का वीडियो वायरल, 2012 में ‘जान के पड़े थे लाले!’
आकिब नबी ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी धमाकेदार गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता. इस तूफानी तेज गेंदबाज ने 10 मैचों में 12.56 की शानदार औसत से गेंदबाजी करते हुए 60 विकेट अपने नाम किए. वो रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे अधिक विकेट झटकने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने टूर्नामेंट में 7 बार फाइव विकेट हॉल अपने नाम किया. जम्मू-कश्मीर की जीत के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब सौंपा गया.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले एमएस धोनी की बढ़ी टेंशन! सरकार से मिला नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News