जम्मू में तैनात होगी NSG की STF यूनिट, MHA के आदेश पर लिया गया फैसला – Aaj Tak

Feedback
देश की आतंकवाद निरोधी इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) का एक स्पेशल टास्क फोर्स क्षेत्र में आतंकवादी हमलों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के मद्देनजर जम्मू में तैनात किया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय के निर्देश पर आतंकवाद निरोधी इकाई बल को शहर में तैनात किया जाएगा. एनएसजी के विशेष कार्य बल को जम्मू शहर में स्थायी रूप से तैनात किया जाएगा, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति या आतंकी हमले की स्थिति में किसी भी स्थान पर पहुंच सकें.
बता दें कि जम्मू क्षेत्र में जम्मू, डोडा, कठुआ, रामबन, रियासी, किश्तवाड़, पुंछ, राजौरी, उधमपुर और सांबा जिले शामिल हैं. इस साल जम्मू में होने वाले आतंकी हमलों में बढ़ोतरी देखी गई, जिससे 10 में से 8 जिले प्रभावित हुए हैं. ऐसी घटनाओं में 44 लोग मारे गए, जिनमें 18 सुरक्षाकर्मी, 14 नागरिक और 13 आतंकवादी शामिल हैं.
हमलों में मारे गए 100 से ज्यादा लोग
राजौरी-पुंछ बेल्ट में पिछले एक दशक में आतंकी गतिविधियों में गिरावट देखी गई थी, लेकिन यह क्षेत्र दोबारा आतंकी हमलों का केंद्र बन गया है. अक्टूबर 2021 से इस क्षेत्र में सेना के वाहनों को निशाना बनाकर घातक हमले हुए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 47 सुरक्षाकर्मियों, 48 आतंकवादियों और सात नागरिकों सहित 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.
सीमावर्ती गांवों में बढ़ा गई रात्रि गश्त
बढ़ते आतंकी खतरे से निपटने के लिए सेना, पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ने अपने अभियान तेज कर दिए हैं. इनमें संवेदनशील क्षेत्रों, खासकर घने जंगलों में लगातार आतंकवाद विरोधी अभियान चलाना और सीमा पार से घुसपैठ को रोकने के लिए सीमावर्ती गांवों में रात में गश्त बढ़ाना शामिल है.
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News