'जलन की भावना…', फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात करने पर ट्रोल हुईं ऋचा चड्ढा, दिया करारा जवाब – AajTak

Feedback
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फर्स्ट लेडी ब्रिजिट मैक्रों ने मुंबई में भारत के कुछ टॉप फिल्म मेकर्स और एक्टर्स से मुलाकात की. राष्ट्रपति मैक्रों भारत की तीन दिन की ऑफिशियल यात्रा पर थे. इस बैठक में उन्होंने सिनेमा, आर्ट और अन्य चीजों पर चर्चा की. मैक्रों से मिलने वाले सितारों में अनिल कपूर, जोया अख्तर, ऋचा चड्ढा और मनोज बाजपेयी थे. एक तरफ अनिल कपूर की फोटोज वायरल हो रही हैं और कहा जा रहा है कि उनके सामने राष्ट्रपति खुद आम इंसान लग रहे हैं. वहीं रिचा चड्ढा को इस बैठक में अपनी मौजूदगी के लिए ट्रोल किया जा रहा है.
ऋचा ने ट्रोल्स को दिया जवाब
कुछ यूजर्स ने ऋचा चड्ढा को उनकी राजनीतिक विचारधारा और मुखर रायों को लेकर निशाना बनाया. अब एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है. ऋचा ने ट्रोल्स के सामने साफ कर दिया कि उन्हें दूसरों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता. एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘अगर किसी को किसी और से मिलने का निमंत्रण मिलना आपको जलन से लूज मोशन दे रहा है, तो कृपया याद रखें कि ईर्ष्या ठहराव की पहली निशानी है. बेहतर करो. अपनी खुद की तरक्की पर ध्यान दो, और देखोगे कि बाकी लोग मायने नहीं रखते, इसमें कुछ ओपिनियनेटेड मूवी स्टार भी शामिल हैं.’
हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में रिचा ने बताया था कि हालिया भारत-फ्रांस बैठक के दौरान उनकी चर्चा दोनों देशों के बीच सह-निर्माण सिनेमा के अवसरों को बढ़ाने पर केंद्रित थी. जिन्हें जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि नीरज घेवान की फिल्म ‘मसान’ (2015) और रिचा चड्ढा की ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ (2024) प्रमुख भारत-फ्रांस सह-निर्मित फिल्मों में से हैं.
इस बीच मनोज बाजपेयी को भी मुंबई में फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास द्वारा इस इंटरैक्शन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया था. वे फ्रांस के राष्ट्रपति की कला में गहरी रुचि से प्रभावित होकर लौटे. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमने स्वतंत्र सिनेमा के सामने आने वाले संकट के बारे में और सहयोग से इसकी वृद्धि कैसे हो सकती है, पर बात की. फ्रांस अपने शुद्धतम रूप में कहानी कहने के लिए जाना जाता है. जब आपके पास ऐसा देश हो, तो आप जानते हैं कि हर सुझाव पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है.’
A post shared by Richa Chadha (@therichachadha)
ऋचा चड्ढा के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उन्हें पिछली बार संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ में देखा गया था. उन्होंने अपने प्रोडक्शन वेंचर ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ के साथ प्रोडक्शन में भी हाथ आजमाया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवलों में स्क्रीनिंग हुई. इस सबके बीच ऋचा अपने पहले बच्चे की मां भी बनीं. मदरहुड अपनाने के बाद उन्होंने ज्यादा प्रोजेक्ट्स साइन नहीं किए हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News