‘जल ही जीवन है’ के संदेश के साथ फिट इंडिया मुहिम के तहत रविवार को एक जागरूकता साइकिल यात्रा गोरखपुर से चलकर खलीलाबाद पहुंची। इस यात्रा का आयोजन मॉर्निंग साइकिल क्लब गोरखपुर द्वारा किया गया।
यात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने पूरे रास्ते लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने ‘जल बचाओ, जीवन बचाओ’ जैसे नारों के जरिए आमजन को पानी की बर्बादी रोकने और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
खलीलाबाद पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में सुशील छापड़िया, सुनील छापड़िया, मयंक छापड़िया और ग्राम प्रधान गजपुर सुधीर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि जल संकट तेजी से गंभीर समस्या बनता जा रहा है, इसलिए हर व्यक्ति का जागरूक होना जरूरी है। इस अभियान के माध्यम से ‘फिट रहें, स्वस्थ रहें और पर्यावरण को सुरक्षित रखें’ का संदेश दिया गया।
उन्होंने लोगों से इस मुहिम से जुड़ने और जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। साइकिल यात्रा में राजवीर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, अरुण बाथवाल, राजन श्रीवास्तव, विक्रम श्रीवास्तव समेत कुल 12 लोग शामिल रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.