जारांगे की मांग पर लामबंद हुए भाजपा के ओबीसी नेता, मंत्री भोयर बोले- आगामी चुनाव को देखते राज्य में हो रहा आंदोलन – UCN News Live

admin
News Admin
नागपुर: मुंबई में मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में मराठा आरक्षण के लिए आंदोलन जारी है। वहीं, नागपुर में राष्ट्रीय ओबीसी संघ के बैनर तले ओबीसी वर्ग ने भी अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। इस बीच, राज्य मंत्री पंकज भोयर ने सरकार की स्थिति स्पष्ट की है। भोयर ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि ओबीसी वर्ग के आरक्षण को बिना छेड़े मराठा वर्ग को आरक्षण प्रदान किया जा सके। साथ ही मंत्री ने यह भी कहा कि सभी पक्षों के साथ मिलकर बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे का संतुलित और स्थायी हल निकाला जाएगा।
जारांगे की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तमाम ओबीसी नेता और विधायक लामबंद हो चुके हैं। रविवार को राज्यमंत्री पंकज भोयर की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधायकों ने बैठक की। इसके बाद संयुक्त प्रेसवार्ता कर भाजपा और राज्य सरकार की भूमिका स्पष्ट की। इस दौरान विधायक कृष्णा खोपड़े, समीर मेघे, प्रवीण दटके, पर्व सांसद रामदास तडस, सुनील मेंढे, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले सहित तमाम नेता मौजूद रहे। 

भोयर ने कहा कि, “सरकार की भूमिका स्पष्ट है। ओबीसी वर्ग के मिले आरक्षण बिना कोई छेड़छाड़ किये हुए हम मराठा को आरक्षण देने का प्रयास कर रहे हैं।” मनोज जारांगे पाटिल से आंदोलन समाप्त करने का आवाहन करते हुए कहा कि, “सरकार मराठा आरक्षण के प्रति सकारात्मक है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार समाज के प्रश्नों को हल करने के काम में लगे हुए हैं। पिछली सरकार में मराठा को आरक्षण दिया गया था। लेकिन ढाई साल सरकार नहीं रहने के कारण वह सुप्रीम कोर्ट में टिक नहीं पाया।”
उन्होंने आगे कहा कि, “मराठा समाज को सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण दिया है। वहीं बाकी अन्य मांगो को लेकर मंत्री राधा कृष्ण विखे पाटिल की अगुवाई में समिति का गठन किया है। जो सभी से बातचीत कर रास्ता निकाल रही है। अनुमान है सभी की सहमति से सही रास्ता निकालेगा।” 
भोयर ने कहा कि, “हैदराबाद करार को लेकर अभी पड़ताल चल रही है। आखिर आरक्षण देते समय यह महत्वपूर्ण है कि, वह अदालत में टिके। इसको लेकर सरकार काम में कर रही है।” उन्होंने कहा कि, “किसी भी समस्या का समाधान चर्चा से होती है। हम मराठा आरक्षण को लेकर चर्चा का रस्ता अपनाया हुआ है और उसी पर काम किया जा रहा है। 
आंदोलन के पूछे कौन हमें पता
भोयर ने कहा कि, “जारांगे के आंदोलन के पीछे कौन है यह हमारे नेतृत्व और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पता है। जिस तरह का आंदोलन किया जा रहा है। कौन इसे दाना पानी दे रहा इसकी पूरी जानकारी है। जल्द ही और समय पर इसका खुलासा किया जायेगा।” हालांकि, भोयर ने यह भी कहा कि, हम शांति से इस मामले का निराकरण करने में लगे हुए हैं।” 
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News