Tamil Nadu News: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक इवेंट में बड़ा बयान दिया है. उन्हों कहा है कि PM मोदी तमिलनाडु में जितने ज्यादा दौरे करेंगे, NDA की हार का मार्जिन उतना ही ज्यादा होगा. इसके अलावा क्या कुछ कहा जानते हैं.
Trending Photos
Tamil Nadu News: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पीएम मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि वो सिर्फ चुनावी मौसम में वोटरों का सपोर्ट मांगने के लिए राज्य का दौरा करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि PM मोदी तमिलनाडु में जितने ज्यादा दौरे करेंगे, NDA की हार का मार्जिन उतना ही ज्यादा होगा. साथ ही कहा कि तमिलनाडु दिल्ली से नहीं चेन्नई से चलेगा.
एक इवेंट में बोलते हुए सीएम ने कहा कि आपने मुझे भरोसे के साथ अपना भविष्य सौंपा है. मैं निश्चित रूप से उस भरोसे पर खरा उतरूंगा, मैं अपनी ताकत से ज्यादा मेहनत कर रहा हूं. मैं न सिर्फ उन लोगों के लिए काम कर रहा हूं जिन्होंने मुझे वोट दिया, बल्कि उनके लिए भी जिन्होंने नहीं दिया लेकिन कुछ लोग सिर्फ चुनावी समय में आपके पास आते हैं और आपका सपोर्ट मांगते फिरते हैं.
NDA की हार का बढ़ेगा मार्जिन
उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि चुनावी मौसम में प्रधानमंत्री के तमिलनाडु के बार-बार दौरे से NDA गठबंधन के खिलाफ लोगों का इरादा और मजबूत होगा. चुनावी मौसम है, प्रधानमंत्री तमिलनाडु आते रहते हैं. यहां तक कि उनके साथ गठबंधन करने वाले भी आ रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री जितनी बार तमिलनाडु आएंगे, NDA गठबंधन यहां उतने ही ज्यादा अंतर से हारेगा.
चेन्नई से चलेगा तमिलनाडु
हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट के फैसले का जिक्र करते हुए स्टालिन ने दावा किया कि गुजरात के लिए मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी लेकिन तमिलनाडु की मांगों को नजरअंदाज कर दिया गया था. तमिलनाडु को कुछ नहीं दिया गया है, चुनाव पास आने पर भी बजट में तमिलनाडु के लिए कुछ नहीं है. कैबिनेट मीटिंग में भी हमारी मांगों को मंजूरी नहीं दी गई. यह चुनाव तमिलनाडु बनाम NDA का है. तमिलनाडु पर दिल्ली से नहीं, बल्कि फोर्ट सेंट जॉर्ज (चेन्नई) से राज होना चाहिए.
आने वाला चुनाव करेगा फैसला
आगे कहा कि इसका फैसला भी आने वाला चुनाव कर देगा. मुख्यमंत्री ने BJP पर राज्य को कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया और कहा कि जहां पार्टी सत्ता में नहीं होती है वहां विकास नहीं होता. उन्होंने दावा किया कि BJP हर तरह से तमिलनाडु को दबाना और कमजोर करना चाहती है, क्योंकि विकसित राज्यों की लिस्ट में BJP कभी नहीं होती. दक्षिणी राज्यों में सांप्रदायिक सद्भाव पर जोर देते हुए जिले में स्टालिन ने कन्याकुमारी को एकता का प्रतीक बताया और कहा कि कन्याकुमारी जिला एक ऐसी जगह है जहां सभी धर्मों के लोग एकता में रहते हैं. उनकी सरकार “द्रविड़ियन मॉडल” के तहत उस सद्भाव को बनाए रखने के लिए कमिटेड है. (ANI)
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2023 से (Zee Media) से हुआ. डिजिटल डेस्क पर खबरें लिखने के लिए अलावा साहित्य से भी गहरा नाता है. खबरों के अल…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.