जिले में 10 स्थाई और 6 चलंत झांकियों की होगी जीवंत प्रस्तुति – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज|रामगढ़
श्रीरामनवमी त्योहार को लेकर रामगढ़ शहर राममय हो गया है। शहर के सभी सड़कों महावीरी पताका व भगवा झंडों से सजाया गया है। वहीं,श्रीराम और श्रीहनुमान मंदिर आकर्षक विद्युत सज्जा से जगमग हो उठी है। चहुंओर जयश्रीराम जय हनुमान के जयकारे गूंज रहे है। जबकि,शहर में 10 स्थाई झांकी की प्रस्तुति होगी, और 6 चलंत झांकी का नगर भ्रमण कराया जाएगा।
झारखंड सहित कई राज्यों के कलाकार द्वारा झांकी में रामयण, महाभारत, शिव पार्वती के दृश्यों को जीवंत रुप से दिखाया जाएगा। बाजारटांड गोला रोड, झंडा चौक, गोलपार, थाना चौक, नईसराय, नेहरु रोड, लोहार टोला,रांची रोड में स्थाई झांकी का आयोजन किया गया है। जबकि,शहर के दुसाध मुहल्ला,सौदागर मुहल्ला,शिवाजी रोड और गोलपार से चलंत झांकी निकाली जाएगी। श्रद्धालुओं में उत्साह रामगढ़ में रामनवमी का उत्साह चरम पर है। शहरों में भव्य शोभायात्राएं निकाली जा रही हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। लोग भगवान राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियां लेकर चल रहे हैं, और “जय श्री राम” के नारे लगा रहे हैं । गुरुवार और शुक्रवार को झांकियों की प्रस्तुति होगी। इसे लेकर तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है। श्रीसंकट मोचन मंदिर में स्थापित हुई महावीरी झंडा थाना चौक के श्रीसंकट मोचन मंदिर में महावीरी झंडा स्थापित की गई। बुधवार की रात करीब 8 बजे मंदिर में आरती के बाद मुख्य पुजारी धीरज पराशर ने मंदिर के द्वार पर झंडा पूजन की। यहां, उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महावीरी झंडा का पूजन कर स्थापित किया। वहीं,लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया। पुजारी धीरज पराशर ने बताया कि चैत्र नवरात्र के महासप्तमी पर ही श्रीसंकट मोचन मंदिर में महावीरी झंडा स्थापित होती है। जबकि, महाअष्टमी में सभी मंदिरों में महावीरी झंडा स्थापित होगी। वहीं,नवमी पर लोग पूजन के बाद अपने घरों में झंडा स्थापित करेंगे।
कोयलांचल क्षेत्र में आस्था का माहौल चरम पर है। इस दौरान महावीरी झंडों की मांग में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी जा रही है। क्षेत्र के बाजारों में छोटे-बड़े भगवा झंडों की दुकानें सजी हुई हैं, जहां सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।दुकानदारों के अनुसार इस बार पिछले वर्षों की तुलना में झंडों की बिक्री काफी अधिक हो रही है। लोग अपने घरों, मंदिरों और चौक-चौराहों पर लगाने के लिए महावीरी झंडा खरीद रहे हैं। खासकर युवाओं में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।नवरात्र के अवसर पर श्रद्धालु घर-घर भगवा ध्वज फहराकर माता रानी और भगवान बजरंगबली के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भी झंडा लगाया जा रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है।इधर, झंडों के साथ-साथ पूजा सामग्री, चुनरी, नारियल और अगरबत्ती की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री हो रही है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News