Feedback
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कस्बा रुदायन से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि स्कूटी हटाने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक युवक ने तीन मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की. वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है.
थाने में दी गई तहरीर के अनुसार मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर, सहसवान निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल हमीद ने बताया कि 16 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने साथियों आरिफ और जावेद के साथ कस्बा रुदायन गए थे. उनका कहना है कि वो मदरसे के काम से गए थे. जैसे ही वो मुख्य रास्ते से गुजर रहे थे, तभी पीछे से एक स्कूटी सवार युवक तेज हॉर्न बजाने लगा. रास्ते से न हट पाने पर उसने स्कूटी रोक ली और गाली गलौज शुरू कर दी.
सरेराह गाली गलौज और मारपीट
पीड़ित के मुताबिक युवक ने आधार कार्ड दिखा कहते हुए उनसे पहचान पूछी और लात, थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पीड़ित बुजुर्ग की दाढ़ी खींची, टोपी उतरवाई और धार्मिक टिप्पणी करते हुए भद्दी गालियां दीं. पीड़ित का कहना है कि कुछ ही देर में आरोपी ने फोन कर दो तीन और युवकों को बुला लिया, जिसके बाद मारपीट बढ़ गई. साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई.
तहरीर में आरोपी की पहचान अक्षय उर्फ छोटू पुत्र राजेंद्र उर्फ राजू शर्मा, निवासी वार्ड नंबर 8, रुदायन के रूप में हुई है. पीड़ित अब्दुल सलाम ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की और कैमरे पर पूरी घटना को बताया. उनका कहना है कि घटना के समय वो इतने दहशत में थे कि अपना होश खो बैठे थे.
वायरल वीडियो पर सियासत तेज
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है. कांग्रेस ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो साझा कर बीजेपी पर निशाना साधा.
यूपी का ये वीडियो देखिए 👇
इसमें बजरंग दल का नेता अक्षय ठाकुर धार्मिक भेदभाव के कारण कुछ लोगों को बुरी तरह मार रहा है, उन्हें सरेराह बेइज्जत कर रहा है।
लेकिन ये पहली बार नहीं है…
2014 से अल्पसंख्यकों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पूरे भारत में ऐसी शर्मनाक… pic.twitter.com/eCQ7KCzwgU
तीन मुस्लिम युवकों से मारपीट
वहीं पुलिस का कहना है कि जैसे ही वीडियो उनकी जानकारी में आया, 19 फरवरी को ही अक्षय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. पुलिस के अनुसार पहले सिर्फ वायरल वीडियो की जानकारी मिली थी, जिसके चलते युवक को शांति भंग में जेल भेजा गया. अब वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू