भास्कर संवाददाता |पाली जैन युवा संगठन के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव इस वर्ष 26 मार्च से 31 मार्च तक मनाया जाएगा। संगठन के अध्यक्ष कल्पेश लोढ़ा एवं सचिव अशोक तलेसरा ने बताया कि मुख्य आकर्षण “जेवायएस पाली गोट टैलेंट सीजन-
संगठन संयोजक के अनुसार, वीडियो राउंड से चयनित 39 प्रतिभागियों ने कला का प्रदर्शन किया। मंच पर गायन, नृत्य, वाद्ययंत्र वादन, एक्टिंग, मार्शल आर्ट्स और स्केटिंग जैसी विधाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 4 से 7 वर्ष के नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. राधे राजपुरोहित, संगीतज्ञ गौरव शर्मा और नृत्य विशारद वैशाली राजपुरोहित ने निभाई। संगठन के प्रदीप सांड ने बताया कि कार्यक्रम का अगला चरण 26 मार्च को अणुव्रत नगर में होगा। जिसमें 39 प्रतिभागी में से चयनित 24 प्रतिभागी को ग्रैंड फाइनल में अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.