झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझानों में हेमंत सोरेन दोबारा सत्ता में आ गए हैं। 81 सीटों में झामुमो गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 15 सीट ज्यादा है।
भाजपा गठबंधन ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है यानी बहुमत के आंकड़े से 13 सीट कम। हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव में I.N.D.I.A. ब्लॉक का परफॉर्मेंस अच्छा रहा है। सोरेन ने जनता का धन्यवाद जताया और कहा कि जमीन पर मौजूद उन नेताओं का भी शुक्रिया, जो जनता की ताकत को पार्टी तक लेकर आए।
रांची की सड़कों पर अब पोस्टर लग रहे हैं। सबके दिलों पर छा गया, शेरदिल सोरेन फिर आ गया। हेमंत सोरेन झारखंड के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो लगातार दूसरा चुनाव जीतकर CM की कुर्सी संभालेंगे।
भाजपा बोली- कांग्रेस यहां EVM का मुद्दा क्यों नहीं उठाती?
झारखंड के भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, “कांग्रेस झारखंड में EVM का मुद्दा क्यों नहीं उठाती? जब हारते हैं तब ऐसा करते हैं। मैं हेमंत सोरेन को चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं और जनादेश को स्वीकार करता हूं।
50% एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए
इस बार विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद झारखंड में 8 एग्जिट पोल आए। इनमें से 4 में भाजपा गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए थे।
अन्य चुनावी नतीजे देखने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें…
झारखंड विधानसभा चुनाव के रिजल्ट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.