लखनऊ के मोहनलालगंज में टीबी को मिटाने के संकल्प के साथ दक्षिणी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निपुण अग्नवाल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। उन्होंने दक्षिणी कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ने की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में डीसीपी ने सभी कर्मियों को टीबी की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने और इस घातक बीमारी के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टीबी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जिसे समाज के हर वर्ग की भागीदारी से ही खत्म किया जा सकता है।
पुलिस विभाग का यह प्रयास सरकार के ‘टीबी मुक्त भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर सभी कर्मियों ने न केवल खुद जागरूक रहने, बल्कि समाज के अन्य लोगों को भी टीबी के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.