टी-20 वर्ल्ड कप का 14वां मैच ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा हे। ग्रुप-बी के इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 14 ओवर के बाद 4 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। मैट रेनशॉ और मार्कस स्टोयनिस क्रीज पर हैं। ग्लेन मैक्सवेल 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हैरी टेक्टर ने 10वें ओवर की तीसरी बॉल पर कैच आउट कराया। मैच का स्कोरकार्ड…
प्लेइंग-11 ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, कॉनोली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमन, एडम जम्पा।
आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज।
12वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। मार्कस स्टोयनिस ने हैरी टेक्टर की बॉल पर सिंगल लेकर टीम स्कोर 100 रन तक पहुंचाया।
10वें ओवर की तीसरी बॉल पर हैरी टेक्टर ने ग्लेन मैक्सवेल को आउट कर दिया। टेक्टर ने ऑफ स्टंप के बाहर तेज गति से गेंद फेंकी, जिस पर मैक्सवेल कट शॉट खेलने गए। हालांकि गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर लोर्कन टकर के ग्लव्स में चली गई। मैक्सवेल सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
7वें ओवर की 5वीं बॉल पर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा जब जॉर्ज डॉकरेल ने जोश इंग्लिस को आउट कर दिया। गेंद पिच पर पड़कर हल्की सी रुक गई और बल्ले पर थोड़ा देर से आई, जिससे इंग्लिस शॉट खेलने में असमंजस में दिखे। आखिरकार उन्होंने कवर की दिशा में हल्का सा चिप शॉट खेला। वहां आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अपनी दाईं ओर शानदार डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपक लिया। इंग्लिस 17 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।
मार्क अडायर ने एक बार फिर अहम सफलता दिलाई और 4.6 ओवर पर कैमरन ग्रीन को पवेलियन भेज दिया। अडायर ने मिडिल और लेग स्टंप की लाइन पर धीमी गति की गेंद डाली। ग्रीन ने बड़े शॉट की कोशिश में जोरदार स्विंग किया, लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से (क्यू एंड) पर लगकर सही तरीके से कनेक्ट नहीं हो पाई। गेंद मिडविकेट की दिशा में ऊंची उठी, जहां जॉर्ज डॉकरेल ने आसान सा कैच लपक लिया। ग्रीन 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 1 चौका और 2 छक्के शामिल रहे।
ऑस्ट्रेलिया की पारी के चौथे ओवर में जमकर रन बरसे और टीम का स्कोर 40/1 तक पहुंच गया। बैरी मैकार्थी के इस ओवर से कुल 14 रन आए।
मार्क अडायर ने ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका दिया। 1.1 ओवर पर ट्रैविस हेड रन आउट हो गए।
टीम के रेगुलर कप्तान मिचेल मार्श चोट की वजह से इस मैच में नहीं खेल रहे।
टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी में आज ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड आमने-सामने हैं। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है।
ऑस्ट्रेलिया और आयरलैंड के बीच अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। दोनों में ऑस्ट्रेलिया को ही जीत मिली। दोनों मुकाबले वर्ल्ड कप में खेले गए। 2012 में ऑस्ट्रेलिया 7 विकेट और 2022 में 42 रन से जीता।
पॉसिबल प्लेइंग-11
ऑस्ट्रेलिया टीम अपने ‘बिग थ्री’ गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क के बिना वर्ल्ड कप खेलने उतरेगी। कमिंस और हेजलवुड इंजर्ड हैं, वहीं स्टार्क टी-20 से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में गेंदबाजी की जिम्मेदारी नाथन एलिस और अनुभवी स्पिनर एडम जम्पा पर रहेगी। बल्लेबाजी में ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी।
आयरलैंड को पहले मुकाबले में श्रीलंका से 20 रन की हार का सामना करना पड़ा। तब हैरी टेक्टर ने 40 रन बनाए थे। जॉर्ज डॉकरेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 विकेट लिए थे। 2024 के बाद से मार्क अडायर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं।
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। यहां पिछले 15 टी-20 से कोई टीम 200 रन नहीं बना सकी। अब तक 120 पारियों में केवल 3 पारियों में 200 रन बन सके हैं। पहले बैटिंग करते हुए 150 से ज्यादा रन का स्कोर बनाना विनिंग टोटल रहता है।
मैच के दिन कोलंबो में मौसम साफ रहने की उम्मीद है और धूप खिली रहेगी। तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। गर्मी और उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की कड़ी परीक्षा ले सकती है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.