टूटने की कगार पर शादी, पवन सिंह को नहीं भूल पा रहीं ज्योति, दी एनिवर्सरी की बधाई – AajTak

Feedback
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की निजी जिंदगी किसी से छिपी नहीं है. पवन सिंह ने दो शादियां की हैं, लेकिन उनके दोनों रिश्ते असफल रहे है. पवन सिंह की पहली पत्नी ने सुसाइड कर ली थी. इसके बाद उन्होंने ज्योति सिंह संग दोबारा घर बसाया. लेकिन कुछ साल बाद उनकी दूसरी शादी भी टूटने के कगार पर है. इस बीच ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर पवन सिंह को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी है. 
ज्योति सिंह ने शेयर की पोस्ट 
पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी. शादी के कुछ साल बाद ज्योति ने उन पर घरेलू हिंसा आरोप लगाया. ये भी कहा कि उन्होंने उन्हें ऑर्बशन कराने पर मजबूर किया. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला इतना आगे बढ़ा कि तलाक की नौबत आ गई. दोनों का तलाक केस कोर्ट में है. पवन सिंह की शादी टूटने की कगार पर है. लेकिन ज्योति सिंह को उम्मीद है कि उनका रिश्ता बच सकता है.
A post shared by Jyoti P Singh (@jyotipsingh999)
6 मार्च को पवन सिंह और ज्योति सिंह की ऑफिशियली वेडिंग एनिवर्सरी है. एनिवर्सरी के मौके पर ज्योति ने पवन सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है. फोटो में कपल खुश नजर आ रहा है. फोटो देखकर कोई नहीं कह सकता है कि इनकी शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत हो सकती है. ज्योति ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा कि हैप्पी एनिवर्सरी. कैप्शन में उन्होंने हार्ट और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया. 
क्या कहती है ज्योति की पोस्ट 
बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के दौरान ज्योति ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कई शॉकिंग खुलासे भी किए. पवन सिंह ने भी उनकी बातों का जवाब दिया. इतने आरोपों के बाद ज्योति का पवन सिंह एनिवर्सरी विश करना यही दिखाता है कि वो अपनी शादी बचाना चाहती हैं. शायद इसके लिए वो पवन सिंह की कमियां भूलाने को भी तैयार हैं. 
देखते हैं कि पवन सिंह इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं या नहीं भी करते हैं. क्योंकि पवन सिंह रोज की किचकिच से परेशान हो चुके हैं. उन्होंने महीनों पहले साफ कर दिया था कि जिस रिश्ते में इज्जत ना हो, उससे बचाना ठीक नहीं है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News