ट्रंप ने दबाई ईरान की ‘कमजोर नस’, खर्ग आइलैंड पर अमेरिकी सेना का हमला, दुश्मन का कितना हुआ नुकसान? – hindi.news24online.com

—विज्ञापन—
Attack on Kharg Island: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान की ‘कमजोर नस’ पर दबाव देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट लिखी है। इसमें उन्होंने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने ईरान पर बहुत बड़ा हमला किया है, जो अब तक की गई सबसे जोरदार सैन्य कार्रवाइयों में से एक है। अमेरिकी ने ईरान के ऑयल एक्सपोर्ट हब खर्ग आइलैंड पर बमबारी की है। आइलैंड पर बने सैन्य ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने खर्ग आइलैंड पर हमला करने का दावा करते हुए ईरान को सरेंडर करने की चेतावनी दी है। साथ ही कहा है कि अब भी अगर ईरान सरेंडर नहीं करता तो उसके सभी बड़े ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया जाएगा। अमेरिका की सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे अहम रणनीतिक क्षेत्र खर्ग द्वीप पर बने सैन्य ठिकाने नष्ट कर दिए हैं, लेकिन अभी सैन्य ठिकाने उड़ाए हैं। आइलैंड पर ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर को हाथ नहीं लगाया है, लेकिन अगले हमले में इसे भी उड़ा देंगे।
US President Donald Trump posts on Truth Social- "Moments ago, at my direction, the United States Central Command executed one of the most powerful bombing raids in the History of the Middle East, and totally obliterated every military target in Iran's crown jewel, Kharg… pic.twitter.com/v5JRGfYyVI
राष्ट्रपति ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले शिप की आवाजाही को बाधित करता है तो ईरान के खर्ग आइलैंड को तबाह कर दूंगा। अमेरिकी की सेना दुनिया की सबसे घातक, सबसे शक्तिशाली और सबसे मजबूत सेना है। ईरान के पास अमेरिकी सेना के खिलाफ कार्रवाई करने और खुद को बचाने की क्षमता नहीं है। ईरान को परमाणु हथियार किसी कीमत पर नहीं बनाने देंगे और न ही इस देश को दुनिया के खतरा बनने दिया जाएगा।
ट्रंप ने कहा कि ईरान की सेना और उसकी आतंकवादी सरकार की समझदारी इसी में है कि वह सरेंडर कर दे। जितना देश बचा है, उसे बचाने की कोशिश करें। नहीं तो अमेरिका धरती से देश का नामोनिशां मिटा देगा। खर्ग आइलैंड ईरान के तेल का मेन एक्सपोर्ट हब है और दुनियाभर के देशों के लिए जरूरी है। अभी जानबूझकर इसके ऑयल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमल नहीं किया, लेकिन ईरान पर जिद पर अड़ा रहा तो मनोस्थिति और विचार दोनों बदल सकते हैं।
बता दें कि खर्ग आइलैंड फारस की खाड़ी में ईरान के तट से 33 किलोमीटर दूर स्थित है। ईरान का सबसे बड़ा ऑयल एक्सपोर्ट हब है। अरब सागर में तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र है। यहां से ईरान का लगभग 80 से 90 प्रतिशत कच्चा तेल निर्यात होता है। इस द्वीप पर बड़े-बड़े ऑयल टर्मिनल पाइप, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की सुविधा है। यहां से हर दिन 70 लाख बैरल तेल जहाजों में भरा जा सकता है। ईरान का 90% कच्चा तेल यहीं स्टोर किया जाता है।
जंग के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, कतर से स्वदेश के लिए रवाना हुए 500 भारतीय
विश्लेषकों का कहना है कि खर्ग आइलैंड पर हमला देश की अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इस आइलैंड से ही ईरान की सरकार और सेना को फंड मिलता हे। अगर ईरान खर्ग आइलैंड से कंट्रोल खो देता है तो देश गरीबी की कगार पर पहुंच जाएगा। इस आइलैंड को ईरान की कमजोरी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। ईरान के ज्यादातर कच्चे तेल का एक्सपोर्ट तुरंत रुक जाएगा और ईरान की अर्थव्यवस्था ऐसे गिरेगी कि कभी ऊपर नहीं उठ पाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News