डेढ़ साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, 3 बार अबॉर्शन… MP के इस नामी बिल्डर के बेटे पर रेप का आरोप – AajTak

Feedback
भोपाल से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां काम की तलाश में आई एक युवती रसूख की भेंट चढ़ गई. शहर के एक नामी बिल्डर के बेटे पर शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने और तीन बार गर्भपात कराने का संगीन आरोप लगा है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने के बाद अब जाकर मामला दर्ज हुआ है. यूपी की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला, आंखों में बेहतर भविष्य के सपने लेकर भोपाल आई थी. उसे क्या पता था कि यहां उसे काम तो मिलेगा, लेकिन उसकी अस्मत और भरोसे के साथ ऐसा खिलवाड़ होगा. 
शहर के एक नामी बिल्डर के यहां नौकरी शुरू करने के साथ ही शुरू हुई धोखे की वो दास्तां, जिसने इस युवती की जिंदगी को नर्क बना दिया. पीड़िता का आरोप है कि बिल्डर के बेटे ने उसे शादी का झांसा दिया. दोस्ती का हाथ बढ़ाया और फिर शुरू हुआ शारीरिक शोषण का सिलसिला. एमपी नगर के नामी होटलों में उसे ले जाया गया, जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया.

इंसाफ की राह पीड़िता के लिए आसान नहीं थी. आरोप है कि पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आवेदन देने के बाद भी लंबे समय तक कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार, एसीपी की जांच के बाद एमपी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. अब पुलिस मामले की जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का भरोसा दे रही है. 
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लेकिन सवाल वही है कि रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस को इतना वक्त क्यों लगा? पीड़िता अब भी उस पल का इंतजार कर रही है जब उसे धोखा देने वाला शख्स कानून के शिकंजे में होगा. बड़ा सवाल यह है कि क्या रसूखदार बिल्डर का बेटा कानून से बड़ा है? पीड़िता ने हिम्मत दिखाकर अपनी बात रखी है, अब देखना होगा कि भोपाल पुलिस उसे कब तक न्याय दिला पाती है.
रेप मामले में एडिशनल डीसीपी ने कहा, एमपी नगर थाना अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है.. पीड़िता द्वारा दुष्कर्म की शिकायत की गई है, जिसके बाद FIR दर्ज कर ली गई है. पीड़िता महिला कानपुर की रहने वाली है और काम के सिलसिले से भोपाल पहुंची थी. भोपाल में बिल्डर के यहां काम कर रही थी, बिल्डर के संपर्क में आने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई उसके बाद शारीरिक संबंध बने. बिल्डर ने शादी करने का वादा किया था जिसके बाद बिल्डर शादी से इनकार कर दिया. जिसके बाद पीड़िता ने शिकायत की. 
पुलिस ने कहा, पीड़िता और आरोपी दोनों शादीशुदा हैं. पीड़िता तलाकशुदा है, तलाक होने के बाद पीड़िता भोपाल में पहुंची थी. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News