ड्रोन हमलों के बाद पाकिस्तान की तालिबान के ठिकाने पर एयरस्ट्राइक, कंधार को बनाया निशाना – AajTak

Feedback
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हाल के दिनों में तनाव अचानक बढ़ गया है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कंधार इलाके में तालिबान से जुड़े एक ठिकाने पर एयरस्ट्राइक की है. पाकिस्तान का कहना है कि यह हमला हाल ही में हुए ड्रोन हमलों के जवाब में किया गया.
पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में कई ड्रोन पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों के ऊपर देखे गए थे. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि ज्यादातर ड्रोन को समय रहते इंटरसेप्ट कर लिया गया था, इसलिए वे अपने निशाने तक नहीं पहुंच पाए. हालांकि कुछ जगहों पर ड्रोन के मलबे गिरने से नुकसान हुआ. क्वेटा में मलबे की वजह से दो बच्चे घायल हो गए, जबकि कोहाट और रावलपिंडी में भी कुछ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई.
इस घटना के बाद पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. पाकिस्तानी नेतृत्व ने कहा कि देश के नागरिकों और सुरक्षा ठिकानों को निशाना बनाना “रेड लाइन पार करने” जैसा है. पाकिस्तान का आरोप है कि जिन ड्रोन हमलों की योजना बनाई गई थी, उनका संबंध अफगानिस्तान के कंधार में मौजूद सैन्य ठिकाने से था. इसी वजह से पाकिस्तान ने उस ठिकाने को निशाना बनाते हुए एयरस्ट्राइक की.
रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन की गतिविधि सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर इस्लामाबाद के आसपास का हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद भी कर दिया गया था. इस घटना के बाद दोनों देशों के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News