'तहे दिल से माफी मांगता हूं', जेल जाने से पहले बिहार के मौलाना ने जोड़े हाथ, CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट के लिए बोला सॉरी! – AajTak

Feedback
यूपी पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी उर्फ ​​चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है. कस्टडी में उसे बहराइच लाया गया, जहां की पुलिस ने बताया कि सीएम योगी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी मौलवी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है और स्थानीय अदालत ने उसे जेल भेज दिया है. 
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मौलाना को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सोमवार शाम पूर्णिया से पकड़ा और देर रात बहराइच ले आई. सर्किल ऑफिसर (शहर) नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि मौलवी का एक विवादित भाषण, जो कथित तौर पर मई 2024 के एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर सामने आया था. इसमें उसने कथित तौर पर मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था, जिससे बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे.
कई जिलों में दर्ज की गई थी FIR 
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ BNS की धाराओं 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना, और सद्भाव बनाए रखने के लिए हानिकारक कार्य करना), 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य, जिसका उद्देश्य किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना हो) और 353 (सार्वजनिक उपद्रव को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत FIR दर्ज की गई थी. 
उन्होंने बताया कि यह FIR 8 मार्च को बहराइच के कोतवाली नगर पुलिस स्टेशन में विश्व हिंदू परिषद की लीगल सेल के जिला संयोजक और वकील अजीत प्रताप सिंह की शिकायत पर, उस वीडियो के संबंध में दर्ज की गई थी. 
सर्किल ऑफिसर मिश्रा ने बताया कि बहराइच लाए जाने के बाद, पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उन्होंने बताया कि जेल भेजे जाने से पहले, आरोपी ने पुलिस स्टेशन में पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया और माफी मांगी. इस बीच, मौलवी का एक कथित वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी टिप्पणियों को स्वीकार करते हुए और माफी मांगते हुए दिखाई दे रहा है. 
मौलाना ने मांगी माफी 
वीडियो में वह कह रहा है कि 5 मई, 2024 को बिहार के भागलपुर में एक शैक्षिक जागरूकता सम्मेलन के दौरान दिए गए भाषण में उसने कुछ अनुचित टिप्पणियां की थीं, जो नहीं कही जानी चाहिए थीं. 
क्लिप में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैं हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए तहे दिल से माफी मांगता हूं. भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी.” वह मुख्यमंत्री से भी माफी मांग रहा है. पुलिस ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति वही आरोपी है. 
गौरतलब है कि मौलाना की 2024 की टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आने के बाद, इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों विरोध प्रदर्शन हुए थे. बलरामपुर ज़िले में FIR भी दर्ज की गईं, जबकि लखनऊ और अन्य जगहों पर पुलिस को शिकायतें सौंपी गईं. गोरखपुर के सांसद रवि किशन सहित भाजपा के कई नेताओं ने धर्मगुरु की टिप्पणियों को निंदनीय और अस्वीकार्य बताया था.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News