उत्तर कोरिया दौरे पर पहुंचे बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने गुरुवार (26 मार्च 2026) को किम जोंग उन से मुलाकात की. इस मुलाकात की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी की जा रही है. इनकी मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों नेता एक दूसरे को गिफ्ट देते हुए नजर आ रहे हैं.
लुकाशेंको ने किम जोंग को असॉल्ट राइफल गिफ्ट की है. इसके बदले किम ने उन्हें एक तलवार भेंट की है. हालांकि इस मुलाकात का सबसे अहम हिस्सा वो है, जिसमें लुकाशेंको ने कमेंट किया है. इसे मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से जोड़कर देखा जा रहा है. इधर, किम जोंग उन कई दफा अमेरिका को युद्ध के बीच में निशाने पर ले चुके हैं.
Lukashenko presents Kim Jong Un with an ASSAULT RIFLE
‘Just in case the enemy comes’
The Belarusian president got a vase and a sword as gifts in turn pic.twitter.com/9ZZiqN9n3A
वीडियो में क्या है खास?
वीडियो में नजर आ रहा है कि दोनों नेता एक साथ एक कमरे में चलते नजर आ रहे हैं. वह किम लुकाशेंको को एक सजावटी फूलदान गिफ्ट करते हैं. इसपर लुकाशेंको की तस्वीर बनी हुई है. इसके साथ ही किम लुकाशेंको को एक तलवार भी गिफ्ट भी करते हैं. इसके बदले में किम को वह असॉल्ट राइफल गिफ्ट करते हैं. गिफ्ट देखकर किम हंसते हुए नजर आते हैं. साथ ही उसे चलाने की कोशिश करते हैं. इसपर लुकाशेंको कहते हैं कि दुश्मन आए तो काम आएगी. इस पर किम खिला-खिलाकर हंसने लगते हैं.
लुकाशेंको ने इस मुलाकात के बारे में क्या कहा है?
इस मुलाकात पर लुकाशेंको कहते हैं कि हमारे बीच पहले करीबी सहयोग नहीं था. इसकी वजह हमारी अपनी कमियां थीं. मुझे खुशी है कि अब रिश्तों में बहुत तेजी आई है. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका का नाम न लेते हुए कहा कि आज दुनिया बड़ी तेजी से बदल रही है. बड़ी ताकतें खुले तौर पर इंटरनेशनल कानून की अनदेखी कर रही हैं. ऐसे में स्वतंत्र देश अपने संप्रभुता की रक्षा और नागरिकों के कल्याण के लिए आपसी सहयोग को मजबूत करें.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने की जताई गई आशंका
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.