तिहाड़ में बंद राजपाल, मुश्किल में दोस्त को भूले नवाजुद्दीन सिद्दीकी? कभी एक्टर के घर जाकर भरते थे पेट, आज हैं गायब – AajTak

Feedback
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव बुरे दौर से गुजर रहे हैं. फिलहाल वो चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. कोर्ट की तरफ से जब कई मोहलतों के बावजूद वो कर्ज चुका पाने में असमर्थ हुए, तब उन्होंने सरेंडर किया था. इससे पहले उन्होंने अथॉरिटीज को अपनी आर्थिक स्थिति का हाल बताया था. राजपाल ने इमोशनल होते हुए कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं. उनका कोई ऐसा दोस्त नहीं है जो उनकी मदद करे. 
मुश्किल में राजपाल
जबसे राजपाल का ये स्टेटमेंट वायरल हुआ है इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोग उनकी मदद को आगे आए. सोनी सूद, गुरमीत चौधरी, राव इंद्रजीत सिंह, केआरके ने राजपाल को मदद देने का वादा किया है. नेता तेज प्रताप यादव ने भी कॉमेडियन को 11 लाख की मदद दी है. लेकिन राजपाल का एक खास दोस्त कहीं लापता है. यहां नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बात हो रही है.
इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं कि इस मुश्किल की घड़ी में कैसे नवाजुद्दीन अभी तक अपने दोस्त की मदद के लिए आगे नहीं आए हैं. लोगों को राजपाल का वो बयान भी खटका जिसमें उन्होंने कहा कि उनका कोई दोस्त नहीं है. क्योंकि एक वक्त राजपाल ने स्ट्रगल कर रहे नवाजुद्दीन की बहुत मदद की थी. उन्हें अपने घर पर  खाना खिलाया. आज लेकिन आज लग्जूरियस लाइफ जीने वाले नवाजुद्दीन दोस्त राजपाल के लिए कहीं नहीं दिख रहे हैं. यूजर्स इंडस्ट्री की दोस्ती और सच्चे रिश्तों पर सवाल उठा रहे हैं. 
राजपाल के लिए नवाजुद्दीन ने क्या कहा था?
द लल्लनटॉप को दिए अपने एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन ने राजपाल की तारीफ की थी. उन्होंने बताया था कि उन्होंने और राजपाल ने लखनऊ के BNA और दिल्ली के NSD में एक्टिंग की ट्रेनिंग साथ ली थी. उन्होंने कहा था- इस पूरी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा एकेडेमिक एजुकेशन मेरे और राजपाल के पास है. हमने बस 5 साल एक्टिंग की ट्रनिंग ली है. शायद हम सबसे ज्यादा पढ़े लिखे एक्टर हैं. जो आपको देखने से नहीं लगेगा. राजपाल बहुत कमाल का इंसान है. जब राजपाल का काम चल रहा था, बहुत लोग उसके घर पर खाना खाते थे. 
”उस आदमी ने कभी भी उफ्फ नहीं किया. जब हम स्ट्रगल कर रहे थे, राजपाल ने हमेशा लोगों को दिया. मैं ही नहीं बहुत सारे एक्टर्स जब संघर्ष कर रहे थे, तब राजपाल का घर लंगर की तरह था. वहां कोई भी आकर खा सकता था. वो सेंसिटिव आदमी है, हालांकि ठिठोली करके उस बात को उड़ा देता है. वो शानदार आदमी है.”
This Nawazuddin Siddiqui is giving knowledge, he should help himself. Instead of Rajpal Yadav giving knowledge, Sonu Sood has come forward. So many people in the Bollywood industry are stuck, but this guy is just giving knowledge. Not even once did he say, Rajpal Yadav, I am with… pic.twitter.com/xVIQggyVwB
Rajpal Yadav’s words while going to jail:
“No one truly belongs to anyone. I must face this crisis on my own.”

Rajpal Yadav produced a film that failed at the box office. He fell into heavy debt. A cheque bounced, and he was sentenced to six months in jail.

Nawazuddin Siddiqui… pic.twitter.com/mHGJwuFRD2
जेल जाते वक़्त राजपाल यादव के शब्द-

“कोई किसी का नहीं है, इस संकट से मुझे खुद ही निकलना है”

राजपाल यादव ने एक फ़िल्म बनाई, फ़िल्म नहीं चली और कर्जा में डूब गए, एक चेक बाउंस हो गया जिसके लिए 6 महीने की सज़ा मिली है

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बताते हैं कि- जब हम लोग स्ट्रगल कर रहे… pic.twitter.com/rhOtmPl4No
@DrNimoYadav Nawazuddin Siddiqui, Manoj Bajpai also didn’t come who stayed free and ate at his house.
ट्रोल हुए नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन का ये बयान सुनने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूटा है. राजपाल की मदद ना करने पर उनके ऊपर सवाल उठ रहे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि इस मुश्किल घड़ी में नवाजुजद्दीन ने क्यों राजपाल का साथ छोड़ दिया.
यूजर ने लिखा- इंडस्ट्री के रिश्ते फेक होते हैं. किसी ने लिखा- नवाजुद्दीन के पास काफी पैसा है, फिर क्यों वो राजपाल की मदद नहीं कर रहे हैं? यूजर ने लिखा- नवाजुद्दीन का काम सिर्फ ज्ञान देना है, क्यों वो दोस्त की मदद के लिए आगे नहीं आए? देखना होगा नवाजुद्दीन लोगों की इस प्रतिक्रिया पर कैसे रिएक्ट करते हैं. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News