Weather news: उत्तर भारत के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं. मौसम विभाग (IMD) ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को देखते हुए 23 मार्च को भी दिल्ली और आस-पास के इलाकों मेंं हल्की बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देने की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक इस नए सिस्टम के चलते तापमान में फिलहाल गिरावट बनी रहेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा.
Trending Photos
Weather Forecast 23 March: अफगानिस्तान से लेकर दिल्ली तक एक हजार किलोमीटर लंबी एक बारिश पट्टी ने बीते तीन दिनों से दिल्ली समेत कई राज्यों के मौसम को बिगाड़ दिया था. दिल्ली-एनसीआर में लोगों को ठंड महसूस हुई तो उन्हें गर्म शॉल और कंबल निकालने की जरूरत महसूस हुई. रविवार को तेज धूप खिली तो लोगों को लगा कि गर्मी फिर जोर पकड़ने वाली है. अगर आप भी ऐसा सोंच कर अपना कंबल फिर से वापस पैक करने की सोच रहे हैं, तो अभी जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है. आईएमडी यानी मौसम विभाग दिल्ली और आस-पास मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं. IMD ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव को देखते हुए 23 मार्च को भी दिल्ली में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है.
मौसम विभाग के मुताबिक नए सिस्टम के चलते सोमवार को भी तापमान में फिलहाल गिरावट बनी रहेगी और मौसम सुहावना रहेगा. गौरतलब है कि एक हजार किलोमीटर की बारिश की पट्टी ने तीन-तीन देशों के मौसम का सिस्टम बिगाड़ दिया था.
उत्तर और मध्य भारत का हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहले उत्तर पाकिस्तान से दक्षिण मध्य प्रदेश तक फैला हुआ था, जो अब पूर्व की ओर बढ़ते हुए हरियाणा से छत्तीसगढ़ तक प्रभाव दिखा चुका है. इसके असर से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और दोपहर के समय हल्की बारिश और थंडर स्टॉर्म गतिविधियां अभी आगे भी देखने को मिल सकती हैं. हालांकि, यह विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुका है. बीते तीन दिनों में हुई बारिश के कारण दिल्ली के तापमान में लगातार रुक-रुककर गिरावट दर्ज की गई है.
यह भी पढ़ें- 1000 KM लंबी पट्टी ने कैसे बिगाड़ा 3-3 देशों का मौसम? कहीं झमाझम बारिश तो कहीं…
आज के मौसम की बात करें तो आधा दिन बीत चुका है. उत्तर भारत के कई इलाकों में सूरज की लुका छिपी देखी गई. अगले सात दिनों में तापमान धीरे-धीरे सामान्य स्तर के करीब पहुंचने की संभावना है. 22 से 29 मार्च तक अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.