'तुझे पाकिस्तान में आकर मारूंगा' धुरंधर एक्टर को म‍िली धमकी, कौन है आतंकी बना जहूर मिस्त्री – AajTak

Feedback
कुछ दिन पहले ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसने आते ही तहलका मचा दिया था. ट्रेलर की शुरुआत ही एक गुस्सा दिलाने वाले डायलॉग से हुई. फिल्म में आतंकवादी जहूर मिस्त्री को दिखाया गया, जो अजय सान्याल से कहता है कि ‘हिंदू एक डरपोक कॉम है’. इसने लोगों के अंदर गुस्सा भर दिया, जिसका अंजाम ये हुआ कि वो उस एक्टर को सोशल मीडिया गालियां देने लगे जिसने फिल्म में वो रोल निभाया है. 
ट्रेलर में खुद को देखकर हैरान था एक्टर
धुरंधर‘ में आतंकवादी जहूर मिस्त्री का किरदार एक्टर विवेक सिन्हा ने प्ले किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम के जरिए ये बताया कि लोग उन्हें उनके पॉपुलर डायलॉग के लिए खूब सारी बातें लिख रहे हैं. वो लोगों की नफरत का सामना कर रहे हैं, जिसकी उन्हें खुशी है. विवेक सिन्हा का कहना है कि उन्होंने इस बात की कोई उम्मीद नहीं थी कि आदित्य धर अपनी फिल्म के ट्रेलर में उनका डायलॉग रखेंगे.
विवेक सिन्हा ने फरीदून शहरयर के यूट्यूब चैनल पर भी अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ पर बात की. उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर की शुरुआत उनके किरदार से हो, इसकी उन्हें कोई उम्मीद नहीं थी. वो काफी हैरान थे. विवेक ने कहा कि ये उनके लिए एक कमाल की बात थी कि आदित्य धर ने उनके डायलॉग से ट्रेलर का मूड सेट किया. 
लोगों से मिल रही नफरत पर क्या बोले विवेक?
एक्टर ने आगे अपने किरदार जहूर मिस्त्री को निभाने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि आदित्य धर ने उन्हें पहले से ही किरदार का ब्रीफ दे दिया था, साथ ही सेट पर माहौल काफी सही था जिससे उन्हें एक्टिंग करने में आसानी हुई. विवेक ने लोगों के फीडबैक पर भी रिएक्ट किया, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई. 
उन्होंने कहा, ‘मेरे काम के लिए कमाल का फीडबैक मिल रहा है. ये बात मैंने सोची ही नहीं थी. मुझे कम से कम 300 मैसेज आ चुके हैं, देश के अलग अलग कोने से. सभी मुझे अपनी भाषा में वीडियो बनाकर भेज रहे हैं, जिसमें वो मेरा डायलॉग बोल रहे हैं. वो बहुत खुश हुए, उन्हें काफी मजा आ रहा है. मुझे इंस्टाग्राम पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं, लगभग 1700 के करीब लोग मुझे तरह-तरह की बात लिख रहे हैं. एक लड़की का कमेंट मुझे बड़ा अच्छा लगा था.’
‘उसने लिखा था कि सर क्या मैं आपको 2-3 गालियां दे सकती हूं क्योंकि मुझे आपको देखकर बहुत गुस्सा आया. लेकिन मैं आपकी एक्टिंग की फैन हो गई. मेरा मन हुआ कि मैं उससे कह दूं कि हां आप गाली दे सकती हो. इसके अलावा ऐसे तमाम कमेंट्स आए. एक ने लिखा कि तुझे पाकिस्तान में आकर मारूंगा. अधिक्तर कह रहे हैं कि आप असली आतंकवादी हो. ये मेरे लिए किसी कॉम्पिमेंट से कम नहीं है. मुझे ये नफरत मिलकर अच्छा लग रहा है कि उस किरदार के लिए लोगों में कितना गुस्सा है.’
किन प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं विवेक सिन्हा?
इसी बातचीत में विवेक सिन्हा अपने बारे में भी बताते हैं. वो कहते हैं कि वो उत्तर प्रदेश के शहर बिजनोर के धामपुर से हैं. उन्होंने बॉलीवुड के कई वेब शोज और फिल्मों में काम किया है. विवेक सिन्हा ‘धुरंधर’ के अलावा ‘दिल्ली क्राइम सीजन 3’, ‘तांडव’ जैसी सीरीज में काम किया. वो मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘एक ही बंदा काफी है’ में भी थे. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News